3 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यक्रैश होने से बचा प्लेन, शिमला एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, डिप्टी...

क्रैश होने से बचा प्लेन, शिमला एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, डिप्टी सीएम और DGP भी थे सवार

Published on

शिमला

राजधानी शिमला के जुबड़हट्टी एयरपोर्ट पर सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। दिल्ली से शिमला आए एलायंस एयर के एटीआर विमान ने पहले आधे रनवे पर लैंड किया और फिर विमान को रोकने के लिए दूसरे छोर पर इमरजेंसी ब्रेक का इस्तेमाल करना पड़ा। हालांकि इमरजेंसी ब्रेक लगाने से पहले एयरलाइन ने सवारियों को अलर्ट कर दिया था। इसी विमान में दिल्ली से उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और हिमाचल पुलिस के डीजीपी भी शिमला आ रहे थे। यह सबके लिए एक डरावना अनुभव था। इस इस प्रकरण के बाद एलाइंस एयर ने तकनीकी दिक्कतों का हवाला देते हुए विमान को धर्मशाला के लिए भी नहीं भेजा और आगे की फ्लाइट कैंसिल कर दी।

गौरतलब है कि एलाइंस एयर एटीआर विमान सेवा को दिल्ली से शिमला, शिमला से धर्मशाला और कुल्लू अल्टरनेट दोनों पर चलाता है। दोपहर को यहां फ्लाइट वापस दिल्ली चली जाती है और फिर अगली सुबह आती है। सोमवार को हालांकि मौसम साफ था, लेकिन जुबड़हट्टी एयरपोर्ट का रनवे छोटा होने के कारण यहां लैंडिंग चुनौती पूर्ण रहती है और इसी वजह से सोमवार को यह प्रकरण हुआ।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...