9.7 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयताइवान पर आग से खेल रहे... रूस की धरती से चीन के...

ताइवान पर आग से खेल रहे… रूस की धरती से चीन के रक्षामंत्री ली शांगफू ने अमेरिका को दी बड़ी चेतावनी

Published on

बीजिंग

चीन के रक्षामंत्री ली शानगफू ने ताइवान के मुद्दे पर अमेरिका को खुली चेतावनी दी है। ली ने अमेरिका से कहा कि वह ताइवान के मुद्दे पर आग से खेल रहा है। इससे पहले ताइवान के उपराष्‍ट्रपति व‍िल‍ियम लाई के अमेरिका में रुकने की चीन ने कड़ी आलोचना की थी। यही नहीं उन्‍हें ‘समस्‍या पैदा करने वाला’ करार दिया था। ली ने चीन को घेरने के लिए ताइवान के किसी इस्‍तेमाल पर आगाह भी किया। चीनी रक्षा मंत्री ने दावा किया कि यह निश्चित रूप से असफल साबित होगा।

अंतरराष्‍ट्रीय सुरक्षा पर मास्‍को सम्‍मेलन में चीनी रक्षामंत्री ली शानगफू ने कहा कि चीन की मुख्‍यभूमि के साथ ताइवान का एकीकरण ‘अवश्‍यंभावी’ है। चीन के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान जारी करके कहा, ‘ली ने इस बात का उल्‍लेख किया कि ताइवान का सवाल चीन का आतंरिक मामला है जिसमें किसी भी व‍िदेशी हस्‍तक्षेप को बर्दाश्‍त नहीं किया जाएगा। चीन का एकीकरण एक अवश्‍यंभावी ऐतिहासिक ट्रेंड है। ताइवान का सवाल आग के साथ खेलना होगा और चीन को ताइवान के जरिए घेरने की कोशिश बिना किसी संदेह के फेल होगी।’

‘ताइवान सुरक्षित रहेगा तो दुनिया सुरक्षित रहेगी’
ली का यह बयान ठीक उसी तरह से है जैसे चीनी अधिकारी देते रहे हैं लेकिन इसमें सबसे खास बात जगह की है। चीनी रक्षा मंत्री रूस की राजधानी मास्‍को में थे और यूक्रेन युद्ध के बीच उनका यह बयान काफी महत्‍वपूर्ण माना जा रहा है। इससे पहले चीन ने ताइवान के उप राष्‍ट्रपति के अमेरिका के रुकने पर अपनी जमकर भड़ास निकाली थी। ताइवान के उपराष्‍ट्रपति और आगामी चुनाव में राष्‍ट्रपति पद के प्रबल उम्‍मीदवार विल‍ियम लाई पराग्‍वे जाते समय अमेरिका में कुछ समय के लिए रुके थे।

ताइवानी उपराष्‍ट्रपति ने न्‍यूयॉर्क में एक बयान में कहा था, ‘जब ताइवान सुरक्षित रहेगा, दुनिया सुरक्षित रहेगी। अगर ताइवान स्‍ट्रेट में शांति रहती है तो दुनिया में शांति रहेगी।’ उन्‍होंने कहा कि तानाशाही का चाहे जितना ही बड़ा खतरा क्‍यों न हो, ताइवान डरेगा नहीं और हम लोकतंत्र के मूल्‍य और स्‍वतंत्रता को बरकरार रखेंगे। चीन ने कहा है कि वह अमेरिका और ताइवान के बीच किसी भी आधिकारिक बातचीत का व‍िरोध करता है। इससे पहले रूस के राष्‍ट्रपति पुतिन ने आरोप लगाया था कि अमेरिका वैश्विक संघर्षों में आग में घी डालने का काम कर रहा है। इसमें यूक्रेन के प्रति समर्थन शामिल है।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...