14.6 C
London
Thursday, June 4, 2026
Homeराजनीति'महाकुंभ पर माफी मांगना भूल गए पीएम' अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री मोदी...

‘महाकुंभ पर माफी मांगना भूल गए पीएम’ अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री मोदी पर साधा तीखा निशाना

Published on

नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार शाम को लोकसभा में विपक्ष के सवालों का जवाब दिया है. पीएम मोदी ने राहुल गांधी, सोनिया गांधी और अरविंद केजरीवाल का नाम लिए बिना विपक्षी दलों द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों का करारा जवाब दिया है. पीएम के करीब 96 मिनट के भाषण में महाकुंभ में मची भगदड़ का जिक्र नहीं होने को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के सब मुद्दे याद रहे, लेकिन वे महाकुंभ में आए श्रद्धालुओं की भगदड़ में मौत पर शोक जताना भूल गए. उन्होंने महाकुंभ भगदड़ को लेकर ना तो माफी मांगी और ना ही इस पर एक भी शब्द कहा है. इससे पहले अखिलेश यादव ने मंगलवार सुबह भी लोकसभा में महाकुंभ भगदड़ का मुद्दा उठाया था और केंद्र व राज्य सरकार पर करारा हमला बोला था. उन्होंने महाकुंभ में भगदड़ में मरने वालों की सही संख्या छिपाने का आरोप लगाया था. इसके बाद अखिलेश यादव को प्रयागराज पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घेरा था. भूटान के प्रधानमंत्री के साथ प्रयागराज पहुंचे योगी आदित्यनाथ ने उन्हें सनातन धर्म के खिलाफ सुपारी लेने वाला बताया था.

Latest articles

ईडी की बड़ी कार्रवाई: पूर्व ईएनसी गोविंद मेहरा और आबकारी अधिकारी भदौरिया की 85.45 करोड़ की संपत्ति कुर्क

भोपाल। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मप्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी डिजिटल और...

एम्स भोपाल में दुर्लभ सर्जरी सफल, एक ही ऑपरेशन में दो अलग-अलग कैंसर को किया खत्म

भोपाल। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भोपाल के डॉक्टरों ने जटिल कैंसर उपचार के...

भोपाल में अवैध कॉलोनियों पर फिर नोटिस कार्रवाई, तीन साल में 300 एफआईआर के बावजूद नहीं हुई एक भी गिरफ्तारी

भोपाल। भोपाल में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासनिक और नगर निगम की कार्रवाई एक...

एनएचएम के 32 हजार संविदा कर्मचारी हड़ताल पर, 8 जून को मुख्यमंत्री आवास घेराव की चेतावनी

भोपाल। मप्र में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत कार्यरत करीब 32 हजार संविदा...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...