18.8 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeभोपाल'झूठी गारंटियों का झोला लेकर घूम रहे PM मोदी', राहुल गांधी का...

‘झूठी गारंटियों का झोला लेकर घूम रहे PM मोदी’, राहुल गांधी का बेरोजगारी के मुद्दे पर प्रधानमंत्री पर हमला

Published on

नई दिल्ली,

वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने रोजगार के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला किया है. राहुल ने पीएम मोदी की नीयत पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि मोदी की रोजगार देने की नीयत ही नहीं है. वह नए पद नहीं निकाल रहे, और खाली पड़े पदों पर भी भर्तियां नहीं कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी झूठी गारंटियों का झोला लेकर घूम रहे हैं.

कांग्रेस नेता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर कहा कि अगर संसद में पेश किए गए केंद्र सरकार के आंकड़ों को ही मानें तो 78 विभागों में 9 लाख 64 हजार पद खाली पड़े हुए हैं. रेलवे में 2.93 लाख, गृह मंत्रालय में 1.43 लाख और रक्षा मंत्रालय में 2.64 लाख पद खाली हैं. क्या केंद्र सरकार के पास इस बात का जवाब है कि 15 प्रमुख विभागों में 30 फीसदी से ज्यादा पद खाली क्यों हैं?

ग्वालियर में PM मोदी पर जमकर बरसे राहुल गांधी
राहुल गांधी ने X पर लिखा, ‘देश के युवाओं एक बात नोट कर लो. नरेंद्र मोदी की नीयत ही रोज़गार देने की नहीं है. नए पद निकालना तो दूर वह केंद्र सरकार के खाली पड़े पदों पर भी कुंडली मार कर बैठे हैं. अगर संसद में पेश किए गए केंद्र सरकार के आंकड़ों को ही मानें तो 78 विभागों में 9 लाख 64 हज़ार पद खाली हैं.

राहुल ने लिखा, महत्वपूर्ण विभागों में ही देखें तो रेलवे में 2.93 लाख, गृह मंत्रालय में 1.43 लाख और रक्षा मंत्रालय में 2.64 लाख पद खाली हैं. क्या केंद्र सरकार के पास इस बात का जवाब है कि 15 प्रमुख विभागों में 30% से अधिक पद खाली क्यों हैं?

उन्होंने आगे लिखा, ‘झूठी गारंटियों का झोला’ लेकर घूम रहे प्रधानमंत्री के अपने ही कार्यालय में बड़ी संख्या में अति महत्वपूर्ण पद खाली क्यों हैं? स्थाई नौकरी देने को बोझ मानने वाली भाजपा सरकार लगातार संविदा व्यवस्था को बढ़ावा दे रही है, जहां न सुरक्षा है और न सम्मान. खाली पड़े पद देश के युवाओं का हक़ हैं और हमने इन्हें भरने के लिए एक ठोस प्लान तैयार किया है. INDIA का संकल्प है, हम युवाओं के लिए नौकरी के बंद द्वार खोल देंगे. बेरोज़गारी के अंधेरे को चीर कर युवाओं के भाग्य का सूर्योदय होने वाला है.

 

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

छुट्टियां मनाने बुआ के घर आए किशोर की खदान में डूबने से मौत, बचाने कूदी बहन ने भी तोड़ा दम

भोपाल। परवलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम दौलतपुर में मंगलवार दोपहर एक...

भोपाल की फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस सस्पेंड, 18 हजार उपभोक्ताओं को अन्य एजेंसियों से मिलेगी गैस

भोपाल। भोपाल के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस गंभीर अनियमितताओं...

एमपी में आसमान से बरस रही आग: खजुराहो सबसे गर्म, भोपाल में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, लू के बीच बारिश का अलर्ट

भोपाल। मप्र में गर्मी अपने तीखे तेवर दिखा रही है। पर्यटन नगरी खजुराहो मंगलवार...