7.9 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयशी जिनपिंग से PM मोदी ने उठाया LAC का मुद्दा, जानिए दोनों...

शी जिनपिंग से PM मोदी ने उठाया LAC का मुद्दा, जानिए दोनों नेताओं में क्या हुई बात

Published on

जोहान्सबर्ग ,

प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में ब्रिक्स नेताओं के शिखर सम्मेलन से इतर चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से बातचीत की. चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ संक्षिप्त बातचीत में पीएम मोदी ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर तनाव का मुद्दा उठाया.

भारत के विदेश सचिव ने पीएम मोदी की दक्षिण अफ्रीका की यात्रा के समापन पर मीडिया से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने बताया, पीएम मोदी ने ब्रिक्स समिट के इतर राष्ट्रपति शी जिनपिंग और अन्य नेताओं के साथ बातचीत की. उन्होंने बताया कि शी जिनपिंग के साथ बातचीत में पीएम मोदी ने एलएसी पर अनसुलझे मुद्दों पर भारत की चिंताओं को उठाया.

दोनों नेताओं के बीच ये मुलाकात ऐसे वक्त पर हुई, जब कुछ ही दिन में दिल्ली में G20 समिट होना है. भारत और चीन के बीच मई 2020 में गलवान हिंसक झड़प हुई थी. इसके बाद पीएम मोदी और शी जिनपिंग के बीच यह दूसरी अनौपचारिक बातचीत थी. इससे पहले दोनों नेता इंडोनेशिया के बाली में G20 समिट के दौरान मिले थे. इस दौरान पीएम मोदी ने द्विपक्षीय संबंधों को स्थिर करने पर जोर दिया था.

चीन की आई प्रतिक्रिया
उधर, चीनी विदेश मंत्रालय से जब पूछा गया कि ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान क्या भारत और चीन के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई? इस पर चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने 23 अगस्त 2023 को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के मौके पर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की.

दोनों नेताओं ने मौजूदा चीन-भारत संबंधों और साझा हित के अन्य सवालों पर स्पष्ट और गहन विचारों का आदान-प्रदान किया. राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने इस बात पर जोर दिया कि चीन-भारत संबंधों में सुधार दोनों देशों और लोगों के साझा हितों को पूरा करता है, और दुनिया और क्षेत्र की शांति, स्थिरता और विकास के लिए भी जरूरी है. दोनों पक्षों को अपने द्विपक्षीय संबंधों के समग्र हितों को ध्यान में रखना चाहिए और सीमा मुद्दे को ठीक से संभालना चाहिए ताकि संयुक्त रूप से सीमा क्षेत्र में शांति की रक्षा की जा सके.

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...