6.5 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeराज्यPM मोदी ने सोनिया पर कसा तंज, बोले- कांग्रेस इतनी डर गई...

PM मोदी ने सोनिया पर कसा तंज, बोले- कांग्रेस इतनी डर गई कि उन्हें अपनी दिग्गज नेता को प्रचार में बुलाना पड़ा

Published on

बेंगलुरु

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन था। वहीं चुनाव प्रचार के आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बीजेपी के लिए प्रचार किया और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि कांग्रेस डर गई है और उन्होंने अपनी दिग्गज नेता को कर्नाटक में चुनाव प्रचार के लिए बुलाया, क्योंकि उनका झूठ काम नहीं आया।

शिवमोग्गा में एक रैली के साथ अपने चुनाव अभियान को समाप्त करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने सोनिया गांधी का नाम लिए बिना उनपर पर कटाक्ष किया पीएम मोदी ने कहा, “कांग्रेस अब इतनी डरी और सहमी हुई है कि जब उनका झूठ काम नहीं आया तो जो लोग चुनाव प्रचार में हिस्सा नहीं ले रहे हैं उन्हें यहां लाया जा रहा है। कांग्रेस ने हार की जिम्मेदारी एक-दूसरे पर डालनी शुरू कर दी है।

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, “बीजेपी सरकार हमारी पुरातन संस्कृति को, विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए पूरी ईमानदारी से जुटी है। लेकिन कांग्रेस की सरकारों ने इसमें भी तुष्टिकरण की ही राजनीति की। कांग्रेस ने हमारी आस्था, आध्यात्म के हर प्रतीक को या तो बेहाल छोड़ा या फिर उनको विवादों में रहने दिया। जैसी कांग्रेस की नीतियां हैं उससे इन्वेस्टर्स कर्नाटक से बाहर ही जाएंगे। बीजेपी सरकार ने कर्नाटक में इन्वेस्टमेंट बढ़ाने के लिए जो कानून बनाए उनको कांग्रेस खत्म करना चाहती है।”

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर 85% कमिशन लेने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “क्या कर्नाटक का विकास ऐसी कांग्रेस पार्टी कर सकती है, जिसका लक्ष्य भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण हो? क्या 85% कमीशन खाने वाली कांग्रेस कर्नाटक के नौजवानों का भविष्य बना सकती है? कांग्रेस के दशकों के शासन में बेटियों की शिक्षा और महिला सशक्तिकरण को पीछे धकेल दिया गया। भाजपा ने बेटियों के साथ हो रहे इस अन्याय को दूर करने के लिए अभियान चलाया। आज ज्यादा से ज्यादा बेटियां स्कूल जा रही हैं।”

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने अपना झूठ फैलाने के लिए जो इकोसिस्टम बनाया है, वो पिछले काफी समय से कर्नाटक में एक गुब्बारा फुला रहा था। इस गुब्बारे पर एक से बढ़कर एक झूठी बातें लिखी हुई थीं। उन्होंने कहा कि कर्नाटक की जनता जानती थी कि कांग्रेस का इकोसिस्टम चाहे जितना बड़ा गुब्बारा फुला ले कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

 

Latest articles

निगम के सेंट्रल वर्कशाप में लोकायुक्त का छापा, कर्मचारियों से पूछताछ, दस्तावेजों की जांच

निगम के वाहनों की मरम्मत के नाम पर फर्जी बिल बनाकर भुगतान किए जाने...

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...