12.6 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यकोरोना के आने से पहले बता चुके महंत से पीएम मोदी ने...

कोरोना के आने से पहले बता चुके महंत से पीएम मोदी ने लिया आशीर्वाद, नई भविष्यवाणी ने भी डराया

Published on

जामनगर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात दौरे के तीसरे दिन राजकोट के जमकंदोराना में एक जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने महंत करशनदास बापू से भी मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। भेंसन में परब धाम के संत से पीएम की मुलाकात की तस्वीरें भारतीय जनता पार्टी की ओर से साझा की गई हैं। पीएम मोदी ने करशनदास बापू से मुलाकात का जिक्र जनसभा में भी किया और कहा कि उन्होंने बापू का आशीर्वाद लिया है।

महंत करशनदास मशहूर भविष्यवक्ता हैं। कोरोना महामारी की शुरुआत के बाद उनका एक पुराना वीडियो काफी वायरल हुआ था, जिसमें वह 2020 में वायरस जनित बीमारी से करोड़ों लोगों की मौत की भविष्यवाणी की थी। हाल ही में अब उन्होंने 2023-24 में ‘भुखमरी’ की भविष्यवाणी की है। उन्होंने इससे बचने का उपाय भी बताया है।

2023-24 में भुखमरी की भविष्यवाणी- बाजरा बचाएगा जान
हाल ही में करशनदास बापू का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह 2023-24 में दुनिया में भुखमरी की भविष्यवाणी करते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में वह लोगों को इससे बचने के लिए ज्वार और बाजार बोने की सलाह देते दिख रहे हैं। वह कहते हैं कि यदि आपके पास बाजरा है तो आप पानी के साथ जिंदा रह सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा है कि भुखमरी से बड़ी संख्या में दुनियाभर में लोग मारे जाएंगे।

2019 में की थी वायरस से मौतों की भविष्यवाणी
2020 में कोरोना महामारी फैलने से करीब एक साल पहले ही महंत ने वायरस से करोड़ों मौतों की भविष्यवाणी की थी। महामारी की शुरुआत के बाद उनका यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ था जिसमें उन्होंने कहा था कि 2020 में एक वायरस आएगा जो दुनिया भर में डेढ़ करोड़ से अधिक लोगों की जान ले लेगा। वीडियो वायरल होने के बाद वह सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में आ गए थे। राजकोट और गुजरात के दूसरे हिस्सों में बड़ी संख्या में लोग उनके अनुयायी हैं।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...