8 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराजनीतिपीएम मोदी ने क‍िया 'कोडवर्ड' वाला ट्वीट, लगने लगे तरह-तरह के कयास

पीएम मोदी ने क‍िया ‘कोडवर्ड’ वाला ट्वीट, लगने लगे तरह-तरह के कयास

Published on

नई दिल्‍ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को एक ट्वीट किया। सोशल मीडिया में इसे लेकर तरह-तरह के कयास लगने लगे। दरअसल, पीएम ने जिस वर्तनी का इस्‍तेमाल कर ट्वीट किया वह ज्‍यादातर लोगों के पल्‍ले नहीं पड़ा। हालांकि, इसके थोड़ी ही देर बाद पीएम ने एक और ट्वीट किया। यह ‘हूल दिवस’ को लेकर था। पीएम ने ‘हूल दिवस’ पर आदिवासी समाज के वीर-वीरांगनाओं को शत-शत नमन किया। कई लोगों ने पहले वाले ट्वीट को उसके साथ कनेक्‍ट किया। दरअसल, पीएम मोदी का यह ट्वीट संथाली भाषा में था। यही कारण है कि ज्‍यादातर लोगों को यह समझ नहीं आया।

संथाली भाषा में प्रधानमंत्री के ट्वीट करते ही इस पर तमाम तरह की प्रतिक्रियाएं आने लगीं। लोगों ने पूछना शुरू कर दिया कि आखिर यह किस भाषा में है। कई यूजर्स ने ऐसी अटकल जताई क‍ि कहीं पीएम का अकाउंट तो नहीं हैक हो गया है।

हालांकि, इस ट्वीट के थोड़ी ही देर बाद हिंदी में पीएम मोदी ने एक और ट्वीट किया। इसमें उन्‍होंने ‘हूल दिवस’ पर आदिवासी समाज के वीरों को नमन किया। उन्‍होंने लिखा- ‘हूल दिवस’ पर हमारे आदिवासी समाज के वीर-वीरांगनाओं को शत-शत नमन। यह विशेष अवसर हमें अन्याय के खिलाफ सिद्धो-कान्हू, चांद-भैरव और फूलो-झानो समेत कई अन्य पराक्रमियों के शौर्य और साहस का स्मरण कराता है। उनके संघर्ष की गाथा देशवासियों को सदैव प्रेरित करती रहेगी।

हिंदी में इस ट्वीट के बाद कई लोगों को समझ आ गया कि पहला ट्वीट संथाली भाषा में था। पीएम ने बाद में इसका अनुवाद किया। प्रधानमंत्री का यह अंदाज कई लोगों को काफी पसंद भी आया।

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...