18 C
London
Wednesday, June 10, 2026
Homeराजनीतिपुलिसवाले ने महिलाओं को धक्का दिया, खींचा... कांग्रेस ने अमित शाह को...

पुलिसवाले ने महिलाओं को धक्का दिया, खींचा… कांग्रेस ने अमित शाह को घेरा

Published on

नई दिल्ली,

देश भर में बढ़ती महंगाई को लेकर राजधानी दिल्ली में कांग्रेस का प्रदर्शन हो रहा था, जिसको पुलिस ने बलपूर्वक हटा दिया. अब इसपर राजनीति शुरू हो गई है. कांग्रेस का आरोप है कि महिला कार्यकर्ताओं को हटाने के लिए पुरुष पुलिस कर्मियों का इस्तेमाल किया गया.

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने प्रदर्शन कर रहीं महिला कार्यकर्ताओं का वीडियो ट्वीट किया है. इनको पुलिस बलपूर्वक हटाने की कोशिश करती दिखी. जयराम रमेश ने सवाल उठाया है कि महिला कार्यकर्ताओं को हटाने के लिए महिला पुलिसकर्मियों की जगह पुरुष पुलिस कर्मियों का क्यों इस्तेमाल किया गया.

जानकारी के मुताबिक, महिला कांग्रेस ने भाजपा मुख्यालय के सामने खाद्य पदार्थों की बढ़ी कीमतों को लेकर प्रदर्शन किया था. इस दौरान दिल्ली पुलिस ने महिला प्रदर्शनकारियों को हटा दिया.जयराम रमेश ने इसपर ट्वीट किया, ‘गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में दिल्ली पुलिस सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वाले प्रदर्शनकारियों को डराने, धमकाने और प्रताड़ित करने लिए पुलिस मैनुअल में निर्धारित नियमों एवं प्रक्रियाओं को तोड़ने का कोई मौका नहीं छोड़ती.’

आगे रेसलर्स प्रोटेस्ट का उदाहरण देते हुए जयराम रमेश ने लिखा, ‘मई में उन्होंने हमारी महिला चैंपियन पहलवानों के साथ जिस तरह का दुर्व्यवहार किया, वो पूरे देश ने देखा. आज उन्होंने आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में भारी वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन कर रही महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार करने के लिए पुरुष अधिकारियों को भेजकर सभी प्रोटोकॉल तोड़ दिए. जबकि वे सभी तो सिर्फ शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन करने के अपने अधिकारों का प्रयोग कर रही थीं.’

पुलिस मैनुअल के हिसाब से क्या हैं नियम?
महिलाओं के मामले में नियमों के मुताबिक, महिला को कोई पुरुष पुलिसवाला टच भी नहीं कर सकता. महिला को सिर्फ महिला पुलिस अफसर ही अरेस्ट कर सकती है.Live TV

Latest articles

राजधानी भोपाल के भेल क्षेत्र में पहुंचे भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार…

भोपाल। थाना पिपलानी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले राजीव नगर में भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय...

छत्तीसगढ़ में शुरू हुई सीएम हेल्पलाइन 1076, अब एक कॉल पर सुनी जाएगी जनता की हर समस्या

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सुशासन और जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा...

राजस्थान में भी पहुंचेगा आरआरटीएस, बहरोड़ तक कॉरिडोर निर्माण को मिली गति : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से दिल्ली-गुरुग्राम-रेवाड़ी-एसएनबी-बहरोड़ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) कॉरिडोर...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...