11.7 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराज्यबीजेपी-आरजेडी में सियासी मैच 'फिक्स', गेम से 'OUT' हो गए नीतीश कुमार?

बीजेपी-आरजेडी में सियासी मैच ‘फिक्स’, गेम से ‘OUT’ हो गए नीतीश कुमार?

Published on

पटना

बिहार में दो सीटों पर हुए उपचुनाव का परिणाम आ गया है। एक सीट बीजेपी को तो एक सीट आरजेडी को मिली है। चुनाव परिणाम आने के बाद साफ हो गया है कि बिहार में अब सियासी लड़ाई बीजेपी और आरजेडी के बीच में ही है। आगे भी दोनों दल ही आमने-सामने होंगे। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तो उपचुनाव प्रचार से लगभग दूर रहे। कहीं भी प्रचार करने नहीं गए। हालांकि जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंहऔर अन्य नेता और कार्यकर्ता जरूर प्रचार करते दिखे। लेकिन बीजेपी अभी से ही कहने लगी है कि गोपालगंज में बीजेपी और आरजेडी के बीच लड़ाई थी। वहीं मोकामा में बीजेपी और अनंत सिंह के बीच!

इधर, बिहार विधान परिषद् के नेता विरोधी दल सम्राट चौधरीने महागठबंधन सरकार पर हमला बोला है। सम्राट चौधरी ने कहा कि गोपालगंज में बीजेपी की जीत हुई है। मोकामा में महागठबंधन सरकार की हार हुई है। सम्राट चौधरी ने कहा कि मोकामा में छोटे सरकार अनंत सिंह  की निजी जीत है। सम्राट चौधरी ने कहा कि जिस तरह गोपालगंज की जनता ने पिछले पांच बार से बीजेपी पर अपना भरोसा जताया है, वह बताता है कि लोगों के मन भी बीजेपी को लेकर कितना भरोसा है।

मोकामा में आरजेडी को नुकसान
सम्राट चौधरी ने मोकामा को लेकर कहा कि वहां सरकार की जीत नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के साथ जाने के बाद भी वहां आरजेडी को 2 हजार वोटों का नुकसान हुआ। इसका मतलब साफ है कि अब नीतीश कुमार का कोई कैडर वोट नहीं है। बीजेपी नेता ने कहा कि मोकामा में बीजेपी का 18 हजार वोट बढ़ गया। उन्होंने कहा कि पिछली बार मोकामा में एनडीए को 43 हजार वोट आया था इस बार लगभग 63 हजार मत अकेला बीजेपी को मिला है। यह प्रतीक है कि नीतीश कुमार का कैडर वोट अब नहीं रहा।

बराबरी नहीं, बीजेपी की जीत है
इधर, बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि उपचुनाव का जो परणाम आया है, वह बराबरी नहीं है, बल्कि बीजेपी की जीत है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि गोपालगंज हम जीते हैं और मोकामा में बिहार सरकार की हुई है। यहां पर महागठबंधन हार गया है। विजय सिन्हा ने कहा कि मोकामा में तो छोटे सरकार अनंत सिंह की पर्सनल जीत है। इसके अलावा उन्होंने सरकार पर प्रशासनिक दुरुपयोग करने का भी आरोप लगाया है। ता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार की जनता बीजेपी को कितना पसंद करती है, ये वोटों की संख्या देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है।

तो अब लड़ाई बीजेपी और आरजेडी के बीच होगी?
चुनाव परिणाम देखकर तो यही लगता है कि बिहार में अब सियासी लड़ाई आरजेडी और बीजेपी के बीच में ही है और आगे भी दोनों दल ही आमने सामने होंगे। बीजेपी नेता स्पष्ट तौर पर तो कुछ नहीं बोल रहे हैं, लेकिन उनका इशारा साफ है कि नीतीश कुमार अब लड़ाई से बाहर हो चुके हैं। नीतीश कुमार का उपचुनाव प्रचार से दूर होना। बराबरी पर राजनैतिक लड़ाई खत्म होना, तो सियासी संदेश यही दे रहा है। शायद यही कारण है कि मोकामा हरकर भी बीजेपी अपनी जीत और ‘सरकार’ की हार बता रही है।

Latest articles

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

इकबाल मैदान का नाम बदलने के बयान पर विवाद, मुस्लिम त्यौहार कमेटी का प्रदर्शन

भोपाल भोपाल में ऐतिहासिक इकबाल मैदान का नाम बदलने को लेकर विवाद तेज हो गया...

काटजू अस्पताल में नवजात की मौत पर भारी हंगामा: डॉक्टरों ने खुद को कमरों में किया बंद

भोपाल शहर के कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में एक नवजात शिशु की मौत के बाद स्थिति...

विधानसभा में ‘युवा विधायक सम्मेलन’ का आगाज: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया उद्घाटन

भोपाल मप्र विधानसभा परिसर में दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...