17.8 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराजनीतिअरविंद केजरीवाल पर पानी फेंकने वाली घटना से सियासत गर्म, BJP-कांग्रेस से...

अरविंद केजरीवाल पर पानी फेंकने वाली घटना से सियासत गर्म, BJP-कांग्रेस से लेकर किसने क्या-क्या कहा?

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर ग्रेटर कैलाश में हमले के बाद सियासत गरमा गई है। आम आदमी पार्टी ने इस हमले के लिए सीधे-सीधे भारतीय जनता पार्टी को दोषी ठहराया है। मंत्री सौरभ भारद्वाज ने तो बड़ा आरोप लगाते हुए यहां तक कह दिया कि अरविंद केजरीवाल को जिंदा जलाने की कोशिश की गई थी। आप नेताओं, मंत्रियों के अलावा इंडिया गठबंधन के नेताओं और बीजेपी के भी रिएक्शन सामने आए हैं। दिल्ली पुलिस ने उक्त शख्स की पहचान कर ली है और उसे हिरासत में रखा है। शख्स बस मार्शल के रूप में काम करता है।

बीजेपी पर बिफरीं आतिशी
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने अरविंद केजरीवाल पर हमले के लिए सीधे भारतीय जनता पार्टी को कटघरे में खड़ा किया है। आतिशी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की कोशिश करने वाला भाजपा का सदस्य है। भाजपा हारने लगी तो जान से मारेंगे ? उन्होंने इसके साथ शख्स की एक फोटो भी शेयर की है। आतिशी ने आगे कहा कि दिल्ली का चुनाव तीसरी बार हारने की बौखलाहट भाजपा में दिख रही है।

केजरीवाल को जलाने की कोशिश की गई
दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि एक हाथ में स्पीरिट और दूसरे हाथ में माचिस। आज अरविंद केजरीवाल को ज़िंदा जलाने की कोशिश की गई,वे जब से पदयात्रा कर रहे हैं तोभाजपा को नींद नहीं आ रही है। आरोपी नरेंद्र मोदी,योगी,संगीत सोम आदि को फॉलो करता है। इसके फेसबुक पर बीजेपी का आईडी कार्ड भी है। आज केजरीवाल जी पर हमला करने वाला गुंडा सीधा भाजपा से जुड़ा हुआ है।

यह घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है और यह भाजपा ने किया है। जब भी भाजपा हारती है तो यह सब करती है। वे चौथी बार हारने वाले हैं। हर कोई जानता है कि जिसने भी इसे फेंका वह भाजपा कार्यकर्ता है। वह पहले ही तस्वीरों में दिखाई दे चुके हैं…अगर आप चुनाव लड़ना चाहते हैं तो आपको चुनाव की तरह लड़ना चाहिए।
सत्येंद्र जैन, AAP नेता

भाजपा नेता सभी राज्यों में हमारी रैलियां ले जाते हैं, उन पर कभी हमला नहीं किया जाता। अरविंद केजरीवाल पर लगातार हमले हो रहे हैं। नांगलोई में भाजपा ने उन पर हमला किया। छतरपुर में उन पर हमला किया गया। दिल्ली में कानून-व्यवस्था चरमरा गई है और केंद्र सरकार और गृह मंत्री कुछ नहीं कर रहे हैं।
सौरभ भारद्वाज, मंत्री दिल्ली सरका

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री पर तरल पदार्थ फेंकना बिल्कुल गलत है और दिल्ली पुलिस को ऐसे व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। ये लोग मीडिया में बने रहने के लिए ये सब करते हैं।
नीरज कुमार, जेडीयू नेता

मनीष सिसोदिया ने कहा- वो डरने वालों में नहीं
केजरीवाल पर हमले को लेकर मनीष सिसोदिया ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। सिसोदिया ने कहा कि आज अरविंद केजरीवाल जी पर भाजपा के एक गुंडे ने हमला किया। कल उन्होंने दिल्ली की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए और आज उन पर कायराना हमला हुआ। यह हरक़त बताती है कि कानून व्यवस्था के सवाल उठाते ही बीजेपी कितनी बौखला गई है,लेकिन बीजेपी वालो ध्यान रखना। उनका नाम अरविंद केजरीवाल है। तुम्हारे गुंडों से के हमलों से वो डरने वाले नहीं हैं।

भगवंत मान और राघव चड्ढा ने भी उठाए सवाल
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केजरीवाल पर हमले की निंदा करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल पर दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में हुआ हमला बेहद शर्मनाक है। जब से केजरीवाल ने दिल्ली की कानून व्यवस्था और जनता की सुरक्षा को लेकर बीजेपी से सवाल पूछना शुरू किया है,बीजेपी पूरी तरह से बौखला गई है। ये हमला उसी बौखलाहट का नतीजा है। 35 दिनों के अंदर ये उनपर तीसरा हमला हुआ है। जब भी बीजेपी अपने जिम्मेदारी वाले कार्य में असफल होती है तो वह लड़ाई झगड़े और मार-पीट वाले रास्ते अपनाने लगती है।

आप सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि कल दिल्ली की बिगड़ती क़ानून व्यवस्था पर अरविंद केजरीवाल जी ने आवाज़ उठाई और आज ही उनपर कायराना हमला किया गया। ये बेहद निंदनीय है। लोकतांत्रिक राजनीति में हिंसा की कोई जगह नहीं है। अरविंद केजरीवाल जी के साथ करोड़ों लोगों का आशीर्वाद है। जाको राखे साइयां मार सके ना कोय!

कांग्रेस ने आप पर ही साध दिया निशाना
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेता मुमताज पटेल ने कहा कि इस घटना को इस तरह से दिखाया जा रहा है कि यह एक बहुत बड़ा घातक हमला था। यह आम आदमी पार्टी ने खुद खबरों में बने रहने के लिए किया होगा। चुनाव अपने रास्ते पर हैं और हम सभी जानते हैं कि चुनाव के समय खबरों में बने रहना कितना महत्वपूर्ण है।

जांच करिए, पता चलेगा कि वो AAP का कार्यकर्ता है- बीजेपी
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि मैं पहले दिन से कह रहा हूं कि अरविंद केजरीवाल खुद को थप्पड़ मारेंगे और उन पर चीजें फेंकेंगे। जानकारी के अनुसार,यह सिर्फ पानी था और वह व्यक्ति उनका स्थानीय कर्मचारी है। वह नशे की हालत में पकड़ा गया है। यह एक राजनीतिक नाटक है। यह निराशा और निराशा है। अब कुछ भी काम नहीं कर रहा है इसलिए वे इस तरह के क्लिच कदम उठा रहे हैं। जो भी पकड़ा जाए, उसके खिलाफ पुलिस को कार्रवाई करनी चाहिए। जांच से पता चलेगा कि वह आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता है।

अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए भाजपा सांसद कमलजीत सहरावत ने कहा कि जब भी कोई नेता पदयात्रा के लिए जाता है,तो वह लोगों के बहुत करीब आता है। इसलिए,ऐसी घटनाएं कड़ी सुरक्षा के बाद भी होती हैं, लेकिन यह उस व्यक्ति की गलती है। उन्हें ऐसा करने के बजाय अपना सवाल पूछना चाहिए था। लोग गुस्से में हैं क्योंकि सड़कें टूटी हुई हैं,नालियां उफान पर हैं और प्रदूषण का स्तर अधिक है। दिल्ली सरकार अपने बड़े वादों को पूरा करने में विफल रही है। लोग अपना धैर्य खो रहे हैं, लेकिन मैं लोगों से अनुरोध करता हूं कि वे इसके बजाय अपने वोटों के माध्यम से बात करें। पुलिस को उस व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।

अमित शाह और दिल्ली पुलिस की जिम्मेदारी- शिवसेना(यूबीटी)
अरविंद केजरीवाल पर हुए हमले के बाद शिवसेना (यूबीटी) के प्रवक्ता आनंद दुबे ने कहा कि अरविंद केजरीवाल कह रहे हैं कि दिल्ली में कानून-व्यवस्था की स्थिति ध्वस्त हो गई है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि अरविंद केजरीवाल की रैली में कुछ उपद्रवियों ने तरल पदार्थ फेंका या उन्हें मारने या उनका अपमान करने की कोशिश की। अगर कोई पूर्व मुख्यमंत्री सुरक्षित नहीं है तो यह कानून-व्यवस्था की बड़ी विफलता है। आम आदमी की सुरक्षा का क्या? एलजी,केंद्रीय गृह मंत्री या पुलिस अधिकारियों को उनकी सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिए। अगर वे ऐसा नहीं कर सकते हैं तो यह उनकी विफलता है और उन्हें अपनी कुर्सी छोड़ देनी चाहिए।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...