7.3 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराजनीतिकेजरीवाल के घर को लेकर सियायत, BJP के आरोप पर संजय सिंह...

केजरीवाल के घर को लेकर सियायत, BJP के आरोप पर संजय सिंह बोले- मरम्मत में खर्च हुए सिर्फ 30 करोड़

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सरकारी बंगले को लेकर चल रहे विवाद के बीच AAP नेता संजय सिंह ने बुधवार (26 अप्रैल) को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश के बड़े मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए अरविंद केजरीवाल के घर को लेकर चर्चा की जा रही है। दरअसल, अरविंद केजरीवाल पर आरोप लग रहे हैं कि उन्होंने अपने सरकारी बंगले के रिनोवेशन में 45 करोड़ रुपए खर्च कर दिए।

बड़े मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए केजरीवाल के घर को लेकर चर्चा
आम आदमी पार्टी की तरफ से इस मुद्दे पर बोलते हुए संजय सिंह ने कहा, “देश के गंभीर मुद्दों से, पुलवामा जैसे मुद्दों से, अडानी के महा घोटाले से लोगों का ध्यान हटाने के लिए कल से दिल्ली के मुख्यमंत्री के घर को लेकर चर्चा की जा रही है।” आप नेता ने आगे कहा, “यह घर जो दिल्ली के मुख्यमंत्री के लिए बना था वो 80 साल पुराना 1942 में बना था। एक नहीं तीन घटनाएं हुई उस घर के अंदर। एक में मुख्यमंत्री के माता-पिता जिस कमरे में रह रहे थे उसकी छत गिर गयी। दूसरी घटना में मुख्यमंत्री जिस कमरे में रहते हैं उसकी छत गिर गयी और तीसरी घटना में सीएम जहां लोगों से मिलते हैं उस कमरे की छत गिर गयी।”

AAP का कहना 30 करोड़ में तैयार हुआ घर
संजय सिंह ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा, “इन सबके बाद PWD विभाग ने कहा कि इस घर को तोड़कर नया घर बनाने की जरूरत है और वो घर बनाया गया। जिसके बाद 30 करोड़ की लागत से वो घर बनाया जिसे लेकर कल से चर्चा की जा रही है।” उन्होंने आगे कहा, “दिल्ली के लाटसाहब एलजी के घर की मरम्मत में मात्र 15 करोड़ खर्च हुए हैं। गुजरात के सीएम विजय रूपाणी का उड़नखटोला खरीदने में 191 करोड़ खर्च होते हैं। शिवराज सिंह चौहान का हवाई जहाज खरीदने में 65 करोड़ लगते हैं।”

पीएम मोदी का घर बनाने में खर्च हुए 500 करोड़
आप नेता ने आरोप लगाते हुए कहा, “भारत के शहंशाह-ए-आलम प्रधानमंत्री जो कहते हैं मैं तो फकीर हूं झोला उठाकर चल देता हूं उनका घर बनाने में 500 करोड़ खर्च होते हैं। जिस घर में प्रधानमंत्री जाएंगे उसके पहले उन्होंने कहा कि इस घर को ठीक-ठाक करो जिसमें 90 करोड़ रुपए खर्च हुए।” संजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले में जो कार चलती है वो 12 करोड़ की है। पीएम जितने कपड़े बदलते हैं, जितने ठाटबाट से रहते हैं वो देखिए।

आप नेता ने कहा कि मुद्दा यह है कि हमलोग बार-बार कह रहे हैं कि सत्यपाल मलिक ने जो मुद्दा उठाया है उस पर चर्चा करो। पुलवामा हमले के समय लापरवाही क्यों की गयी इसकी चर्चा करो, हमारे जवानों की शहादत का जिम्मेदार कौन है इसकी चर्चा करो। संजय सिंह ने कहा कि नियमों के खिलाफ जाकर अडानी को कोयला खदाने क्यों दे दी गईं? इन सबपर कोई चर्चा को तैयार नहीं और मुख्यमंत्री के घर को चर्चा का विषय बनाना चाहती है BJP।

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...