22.1 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराजनीतिपटाखों से प्रदूषण होता है, इसमें कोई हिंदू मुसलमान की बात नहीं:...

पटाखों से प्रदूषण होता है, इसमें कोई हिंदू मुसलमान की बात नहीं: अरविंद केजरीवाल

Published on

नई दिल्ली,

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) में दिवाली के मौके पर पटाखों पर बैन लगाया गया है. पटाखों पर प्रतिबंध को लेकर उठ रहे सवालों के बीच पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, “यह तो सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि पटाखे न जलाएं. ऐसा करके हम अपने ऊपर ही एहसान कर रहे हैं. इसमें हिंदू मूसलमान जैसी कोई बात नहीं है.”

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि प्रदूषण के मद्देनजर हमें पटाखों के बदले दीये जलाना चाहिए, यह लाइट्स का त्यौहार है, दीये और मोमबत्ती जलाकर त्योहार मनाएं न कि पटाखे जलाएं. उन्होंने आगे कहा कि पटाखे जलाने से प्रदूषण होता है, इसमें कोई हिंदू मुसलमान की बात नहीं है, सबकी जिंदगी जरूरी है.

‘सख्ती करना जरूरी’
मौलाना तौकीर रजा के मुताबिक, दीपावली रोशनी का त्यौहार है, न की धमाकों और पटाखों का त्यौहार है. उन्होंने कहा कि आपकी खुशी का इजहार करने में अगर वातावरण में प्रदूषण फैल रहा है, तो वह खुशी का इजहार दरअसल खुशी नहीं कहलाएगी. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध नहीं लगे लेकिन सीमा तय कर दी जाए. मौलाना तौकीर राजा के मुताबिक अगर किसी की खुशी से जान-माल की हानि हो रही है, तो उसे पर सख्ती करना बेहद जरूरी है.

‘AQI में खतरनाक बढ़ोतरी…’
हाल के वर्षों में, खासकर दिवाली जैसे त्यौहारों के दौरान पटाखों पर प्रतिबंध, चर्चा का एक महत्वपूर्ण विषय बन गया है, खासकर दिल्ली जैसे शहरी इलाके में. यह प्रतिबंध मुख्य रूप से त्यौहारों के मौसम में शहरों में होने वाले गंभीर वायु प्रदूषण को दूर करने के मकसद से लगाया गया है. पटाखों के जलने से वातावरण में काफी मात्रा में हानिकारक प्रदूषक निकलते हैं, जिससे वायु गुणवत्ता सूचकांक के स्तर में खतरनाक बढ़ोतरी होती है. स्टडी से पता चला है कि पटाखों से निकलने वाले कण और जहरीली गैसें लोगों में सांस संबंधी समस्याओं, हृदय संबंधी बीमारियों और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती हैं, खासकर बच्चों और बुजुर्गों जैसे कमजोर समूहों को प्रभावित करती हैं.

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...