15.3 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeभोपालपूत बना कपूत: वेलेंटाइन डे पर गर्लफ्रेंड को घर लाने से रोका,...

पूत बना कपूत: वेलेंटाइन डे पर गर्लफ्रेंड को घर लाने से रोका, गुस्से में लड़के ने कर दी मां की हत्या

Published on

भोपाल ,

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हत्या की एक सनसनीखेज वारदात हुई है. दरअसल भोपाल में वेलेंटाइन डे के मौक पर जब मां ने बेटे की गर्लफ्रेंड को घर में आने से रोका तो युवक इस कदर गुस्से में आ गया कि उसने अपनी मां की हत्या कर दी. भोपाल पुलिस ने अब इसका खुलासा किया है.पुलिस के मुताबिक 15 फरवरी को शबरी नगर से कॉल आई थी कि वहां रहने वाली नंदा मोरे की मौत हो गई है. पुलिस जब पहुंची तो महिला के मुंह पर चोट के निशान थे और होंठ कटा हुआ था.

ऐसे खुली हत्या के आरोपी बेटे की पोल
बेटे से जब इस बारे में पूछताछ की गई तो वो पुलिस को इसका कुछ ठोस जवाब नहीं दे पाया. हालांकि जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत दम घुटने से सामने आई तो पुलिस का शक बेटे रौनक पर गहरा गया.इसके बाद पुलिस ने मृतक महिला के बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने मां की मौत का पूरा सच उगल दिया और अपने जुर्म को स्वीकार कर लिया. हत्या के आरोपी रौनक ने बताया कि वेलेंटाइन डे पर वो देर रात अपनी गर्लफ्रेंड को घर लाना चाहता था लेकिन उसकी मां ने उसे ऐसा नहीं करने दिया.

इसी बात पर रौनक और उसकी मां के बीच विवाद हो गया और रौनक ने मां को धक्का दे दिया जिससे वो नीचे गिर गई. उन्हें चेहरे पर चोट लग गई और बेड से टकराने की वजह से उनका होंठ भी कट गया. आरोपी ने बताया कि इसके बाद मां ने उठकर उसे थप्पड़ मार दिया. इस बात से रौनक को इतना गुस्सा आया कि उसने किसी कपड़े से मां का गला घोंट दिया और उसकी हत्या कर दी. फ़िलहाल पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

छुट्टियां मनाने बुआ के घर आए किशोर की खदान में डूबने से मौत, बचाने कूदी बहन ने भी तोड़ा दम

भोपाल। परवलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम दौलतपुर में मंगलवार दोपहर एक...

भोपाल की फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस सस्पेंड, 18 हजार उपभोक्ताओं को अन्य एजेंसियों से मिलेगी गैस

भोपाल। भोपाल के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस गंभीर अनियमितताओं...

एमपी में आसमान से बरस रही आग: खजुराहो सबसे गर्म, भोपाल में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, लू के बीच बारिश का अलर्ट

भोपाल। मप्र में गर्मी अपने तीखे तेवर दिखा रही है। पर्यटन नगरी खजुराहो मंगलवार...