9.3 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeखेलआबादी भारत के 18 राज्यों से कम, पेरिस में जीते 15 गोल्ड......

आबादी भारत के 18 राज्यों से कम, पेरिस में जीते 15 गोल्ड… ब्रिटेन और साउथ कोरिया को भी पछाड़ा

Published on

पेरिस

2024 समर ओलंपिक का समापन हो गया है। पेरिस में दुनिया भर के 10 हजार से ज्यादा एथलीटों ने 32 खेलों के 329 इवेंट में मेडल के लिए दावेदारी पेश की। 40 गोल्ड मेडल के साथ एक बार फिर अमेरिका टॉप पर रहा। चीन के भी 40 गोल्ड थे लेकिन उसके खाते में सिल्वर कम आया और वह दूसरे नंबर पर रहा। ओलंपिक मेडल टैली के टॉप-10 में एक ऐसा देश है जिसकी आबादी भारत के 18 राज्यों से कम है। इसके बाद भी वह 34 मेडल के साथ छठे नंबर पर रहा।

नीदरलैंड ने जीते 15 गोल्ड
यूरोप में एक देश है, जिसका नाम नीदरलैंड है। इस देश की आबाद 1 करोड़ 77 लाख है। पेरिस ओलंपिक में नीदरलैंड ने 15 गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। ओलंपिक में नीदरलैंड के 273 एथलीट उतरे थे। उन्होंने 15 गोल्ड के अलावा 7 सिल्वर और 12 ब्रॉन्ज मेडल जीते। देश को रोइंग में सबसे ज्यादा 4 गोल्ड मिले। साइकलिंग में 3 जबकि एथलेटिक्स, हॉकी और सेलिंग में नीदरलैंड के खाते में 2-2 गोल्ड आए। बास्केटबॉल और स्वीमिंग में भी उनके एथलीटों ने गोल्ड मेडल जीता।

ब्रिटेन और जर्मनी तक को पछाड़ा
पेरिस ओलंपिक में जर्मनी ने 428 एथलीट उतारे थे। ब्रिटेन के 327 तो इटली के 402 एथलीट मेडल के लिए दावेदारी पेश कर रहे थे। इसके बाद भी नीदरलैंड ने इनसे ज्यादा गोल्ड मेडल जीते। मेडल टैली में नीदरलैंड छठे नंबर पर रहा। यह ओलंपिक में उसका बेस्ट प्रदर्शन है। 15 गोल्ड भी देश ने इससे पहले ओलंपिक में कभी नहीं जीते थे। एरिया के मामले में नीदरलैंड दुनिया में 134वें नंबर पर आता है। आबादी के मामले में वह 68वें नंबर पर है। इसके बाद भी ओलंपिक में छठे नंबर पर रहा।

भारत के अभी तक 10 ही गोल्ड
भारत के ओलंपिक इतिहास में अभी तक 10 ही गोल्ड हैं। 8 गोल्ड हॉकी इवेंट में आए हैं जबकि अभिनव बिंद्रा ने शूटिंग और नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक में एक-एक गोल्ड पर कब्जा किया है। ओलंपिक इतिहास में भारत के हिस्से में कुल 41 मेडल आए हैं। नीदरलैंड ने सिर्फ 110 तो गोल्ड मेडल जीते हैं। विंटर ओलंपिक में भी उसके नाम 53 गोल्ड समेत 147 मेडल हैं।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...