8.3 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअफगानिस्तान और तजाकिस्तान में 6.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप

अफगानिस्तान और तजाकिस्तान में 6.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप

Published on

दुशांबे.

अफगानिस्तान और तजाकिस्तान में गुरुवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.8 थी. इतना ही नहीं चीन की सीमा से सटे इलाकों में भी भूकंप का असर देखने को मिला. ये झटके ऐसे वक्त पर आया, जब हाल ही में तुर्की और सीरिया में भूकंप से भारी तबाही मची है.

अफगानिस्तान में भूकंप गुरुवार सुबह 06.07 मिनट पर आया. भूकंप का केंद्र फैजाबाद से 265 किलोमीटर दूर स्थित है. USGS के मुताबिक, तजाकिस्तान में सुबह 6:07 बजे 6.7 तीव्रता का भूकंप आया. चीन से लगी सीमा के पास भूकंप का असर देखने को मिला है. तुर्की के एंटिऑक में स्थानीय समयानुसार सुबह 04.42 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप की तीव्रता 4.2 थी.

भूकंप ने तुर्की और सीरिया में मचाई तबाही
दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके ऐसे वक्त पर आए, जब इसी महीने भूकंप ने तुर्की और सीरिया में भूकंप ने तबाही मचाई है. तुर्की और सीरिया में 6 फरवरी को 7.8 तीव्रता का भूकंप आया था. दोनों देशों में अब तक 46000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है. अकेले तुर्की में भूकंप से 2 लाख से ज्यादा अपार्टमेंट तबाह हो गए थे. भूकंप का केंद्र तुर्की-सीरिया बॉर्डर पर था. ऐसे में सीरिया में भी भूकंप से भारी तबाही हुई थी. हजारों लोग अभी भी लापता हैं.

Latest articles

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...

टीटी नगर में शेड को लेकर विवाद, ताला तोड़कर सामान निकालने का आरोप

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके टीटी नगर में एक शेड पर कब्जे और उसमें...

भोपाल नगर निगम में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 15 अधिकारियों के तबादले, भदौरिया को गोविंदपुरा तो सृष्टि को हुजूर की कमान

भोपाल। नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने शहर की सफाई और अतिक्रमण व्यवस्था को...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...