4.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यप्रयागराज में प्लाज्मा की जगह डेंगू के मरीज को चढ़ा दिया मोसंबी...

प्रयागराज में प्लाज्मा की जगह डेंगू के मरीज को चढ़ा दिया मोसंबी का जूस! हो गई मौत

Published on

प्रयागराज,

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, यहां डेंगू के एक मरीज को कथित तौर पर प्लाज्मा की जगह मौसमी का रस दे दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। यूपी के एक फर्जी ब्लड बैंक यूनिट का कथित तौर पर पदार्फाश करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे एक स्थानीय पत्रकार ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। अनजान लोगों को प्लाज्मा और मौसमी (मीठा नीबू) दोनों का रस ‘समान’ दिखता है।

मामले को लेकर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि घटना की जांच चल रही है और जल्द ही एक परीक्षण रिपोर्ट की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि मामले में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस बीच, डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए, राज्य सरकार ने यूपी के सभी डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ को छुट्टी लेने से मना किया है।

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने बुधवार को नगर निगम को डेंगू के नियंत्रण और रोकथाम के लिए उठाए गए कदमों से अवगत कराने का निर्देश दिया। कोर्ट की लखनऊ बेंच ने राज्य सरकार से मेडिकल सुविधाओं के अपग्रेडेशन की जानकारी देने को भी कहा है।

कुछ संदिग्ध लोग हिरासत में
मामले पर आईजी प्रयागराज राकेश सिंह का बयान आया है. उन्होंने कहा कि डेंगू मरीजों को फर्जी प्लाज्मा सप्लाई किए जाने की जांच की जा रही है. इस मामले में कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है. आईजी ने बताया कि कुछ दिन पहले फर्जी ब्लड बैंक का भी भंडाफोड़ किया गया है. आईजी ने आगे कहा कि प्लाज्मा की जगह सप्लाई की गई चीज मौसम्बी फल का जूस है या नहीं इसपर अभी साफ कुछ कहा नहीं जा सकता.

मामले पर यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का बयान भी आया है. उन्होंने कहा कि जांच के लिए CMO के साथ एक टीम को मौके पर भेजा गया है. रिपोर्ट आने पर सख्त एक्शन लिया जाएगा. बता दें कि प्रयागराज में डेंगू के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. वहां डेंगू मरीजों की संख्या 500 के करीब पहुंच गई है.

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...