12.3 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराज्यप्रयागराज: गिट्टी से भरा डंपर कुचलते हुए चला गया, मजदूर और उसके...

प्रयागराज: गिट्टी से भरा डंपर कुचलते हुए चला गया, मजदूर और उसके 3 बच्चों की दर्दनाक मौत

Published on

प्रयागराज ,

प्रयागराज के यमुनापार इलाके में एक दुखद हादसे में एक मजदूर और उसके 3 बच्चों की मौत हो गई. यह घटना नए यमुना पुल के पास एक निर्माणाधीन रेलवे पावर हाउस के नजदीक हुई, जहां गिट्टी से भरा एक डंपर पीछे की ओर बढ़ते हुए सो रहे 4 लोगों को कुचल गया.

नैनी थाना इलाके के शंकरगढ़ के कपारी गांव निवासी छोटेलाल अपने 3 बच्चों के साथ पावर हाउस के निर्माण कार्य में मजदूरी करता था. मंगलवार रात काम खत्म होने के बाद वे खाना खाकर वहीं सो गए.

बुधवार तड़के करीब 3 बजे गिट्टी लेकर पहुंचा ड्राइवर डंपर को अनलोडिंग के लिए पीछे ले जा रहा था. इसी दौरान छोटेलाल और उसके तीन बच्चे ट्रक की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. सुबह घटना की सूचना मिलते ही नैनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ड्राइवर को डंपर सहित हिरासत में ले लिया.

नैनी थाना प्रभारी वैभव सिंह ने बताया, “मृतक छोटेलाल शंकरगढ़ के कपारी गांव का रहने वाला था और अपने परिवार के साथ निर्माण स्थल पर काम करता था. चारों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. ड्राइवर से पूछताछ जारी है.”

पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है. हादसे के बाद छोटेलाल के परिवार में मातम छा गया है. स्थानीय लोगों में भी इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश और शोक है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Latest articles

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...