10.1 C
London
Thursday, April 30, 2026
HomeभोपालMP: 'जनता बहुत दुखी है साहब'...और SDM के पैरों में गिर पड़े...

MP: ‘जनता बहुत दुखी है साहब’…और SDM के पैरों में गिर पड़े BJP विधायक, अपनी ही सरकार में हुए बेबस

Published on

भोपाल:

सिरोंज बीजेपी विधायक उमाकांत शर्मा ने तहसील कार्यालय में एसडीएम के पैर छूकर सबको चौंका दिया। विधायक शर्मा ने एसडीएम हर्षल चौधरी के पैर छूकर उनसे क्षेत्र में पानी की समस्या के समाधान के लिए उचित कदम उठाने का अनुरोध किया। विधायक ने आरोप लगाया कि कुछ अधिकारी कांग्रेस से मिलकर केंद्र और राज्य सरकार की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।

विधायक ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर कहा कि जल संकट से शहरवासी परेशान हैं। अधिकारी लोगों की परेशानियों को अनसुना कर रहे हैं। उन्होंने हाथ जोड़कर एसडीएम से कहा कि जनता को पानी की समस्या के समाधान के अलावा कुछ नहीं चाहिए। विधायक उमाकांत शर्मा ने कहा कि जनता बहुत दुखी है साहब। प्यासी मर रही है। किसी को पता ही नहीं है कि पानी कब तक आएगा। एसडीएम ने पैर छूने पर तुरंत विधायक को ऐसा करने से रोका।

अपनी ही सरकार में बेबस BJP विधायक
हाल ही में बीजेपी विधायक उमाकांत शर्मा ने एक वीडियो जारी किया, जिसके बाद वह चर्चा में आ गए। उन्होंने ऐलान किया कि वह केवल वानप्रस्थ (वनवासी / हिंदू धर्म की चतुराश्रम प्रणाली में तीसरा चरण) को अपनाने के लिए पारिवारिक जीवन छोड़ रहे हैं। शर्मा 59 साल के हैं और अविवाहित हैं और सिरोंज विधानसभा क्षेत्र से दूसरी बार विधायक हैं।

हालांकि उमाकांत शर्मा ने कहा कि ‘मैं राजनीति नहीं छोड़ रहा हूं, मैं इसे अपने लोगों की सेवा करने का एक साधन मानकर ऐसा करता रहूंगा। शादी के सीजन के दौरान 70 से 80 कार्ड मेरे पास आते हैं। मैं एक जगह जाता हूं तो दूसरे लोगों को बुरा लगता है। इसलिए, मैं अब किसी भी शादी समारोह में शामिल नहीं होऊंगा।’

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

छुट्टियां मनाने बुआ के घर आए किशोर की खदान में डूबने से मौत, बचाने कूदी बहन ने भी तोड़ा दम

भोपाल। परवलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम दौलतपुर में मंगलवार दोपहर एक...

भोपाल की फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस सस्पेंड, 18 हजार उपभोक्ताओं को अन्य एजेंसियों से मिलेगी गैस

भोपाल। भोपाल के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस गंभीर अनियमितताओं...

एमपी में आसमान से बरस रही आग: खजुराहो सबसे गर्म, भोपाल में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, लू के बीच बारिश का अलर्ट

भोपाल। मप्र में गर्मी अपने तीखे तेवर दिखा रही है। पर्यटन नगरी खजुराहो मंगलवार...