3 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यपुणे पोर्शे कार हादसा: ब्लड सैंपल बदलने की कीमत 3 लाख रुपये,...

पुणे पोर्शे कार हादसा: ब्लड सैंपल बदलने की कीमत 3 लाख रुपये, डॉक्टरों की शर्मनाक करतूत!

Published on

पुणे:

महाराष्ट्र के पुणे में हुए पोर्शे कार हिट एंड रन मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। इस मामले में दो डॉक्टरों को गिरफ्तार किया गया है। क्राइम ब्रांच का दावा के ही इन दोनों ने आरोपी नाबालिग की मेडिकल रिपोर्ट को बदलने के लिए रिश्वत ली थी। इन दोनों ने नाबालिग आरोपी को बचाने के लिए उसके ब्लड सैंपल गायब कर दिए थे। इसी ब्लड सैंपल से इस बारे का पता लगाया जाना था कि नाबालिग आरोपी ने उस दिन शराब पी थी या नहीं। इस मामले में पुणे के पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और मामले की जानकारी दी।

अमितेश ने बताया कि पुणे पोर्शे कार हादसे में दो डॉक्टरों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक डॉक्टर का नाम हैलनोर है। आरोपी डॉक्टर से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि उसने फॉरेंसिक विभागाध्यक्ष डॉ. अजय तवारे के निर्देश पर ब्लड का सैंपल बदल दिया था। ये काम करने के लिए आरोपी डॉक्टर को तीन लाख रुपये मिले थे। पुणे पुलिस ने नाबालिग आरोपी की ब्लड जांच के लिए सैंपल ससुन अस्पताल भेजा था। इन दोनों डॉक्टर्स ने मिली भगत से आरोपी के ब्लड सैंपल को किसी दूसरे ब्लड सैंपल के साथ बदल दिया था।

कूड़ेदान में फेंक दिया ब्लड सैंपल
आरोप है कि नाबालिग के पिता ने खून के नमूने बदलने के लिए डा. तवारे को कॉल किया था। इस कॉल के बाद 19 मई को सुबह करीब 11 बजे ससून अस्पताल में लिया गया खून का नमूना अस्पताल के कूड़ेदान में फेंक दिया गया और दूसरे व्यक्ति का खून का नमूना लिया गया। इस सैंपल को फोरेंसिक लैब में भेजा गया। जांच के दौरान सीएमओ श्रीहरि हल्नोर ने इस ब्लड सैंपल को बदला। हमने पाया कि ससून के फोरेंसिक मेडिसिन विभाग के एचओडी अजय तावरे के निर्देश पर श्रीहरि हल्नोर ने इसे बदल दिया।

आरोपियों को कोर्ट में किया जाएगा पेश
पुलिस कमिश्‍नर ने बताया कि आज दोनों आरोपियों को पुलिस हिरासत के लिए कोर्ट में पेश किया जाएगा। ससून अस्पताल के सीसीटीवी का डीवीआर जब्त कर लिया गया है। डॉक्टरों को जालसाजी और सबूत मिटाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए लोगों की पहचान डॉ. अजय तावरे और श्रीहरि हरनोर के रूप में की गई है।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...