4.7 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeराज्यनागपुर के बाद बने थे पुणे के सीपी...अब पोर्शे कार हादसे की...

नागपुर के बाद बने थे पुणे के सीपी…अब पोर्शे कार हादसे की ढीली जांच पर घिरे, फडणवीस के है करीबी

Published on

मुंबई

महाराष्ट्र में पुणे पोर्शे कार हादसे पर राजनीति गरमाई हुई है। शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत के बाद महाराष्ट्र कांग्रेस चीफ नाना पटोले ने पुणे कार एक्सीडेंट की न्यायिक जांच की मांग की है। पहले राउत ने पुणे पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार को हटाने की मांग की थी। राउत ने आरोप लगाया था कि इस पूरे मामले में पुलिस की भूमिका ठीक नहीं रही। इस मामले में पुलिस की दोबारा अपील पर जेजे बोर्ड ने नाबालिग को पांच जून तक के सुधार गृह भेजा है तो वहीं दूसरी आरोपी के पिता और दादा को अरेस्ट किया है। पुणे पुलिस ने इस मामले में नाबालिग के सैंपल लेने में लापरवाही बरतने पर दो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया है। इस सब के बीच पुणे पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार हटाने की मांग भी समाने आ रही है।

कौन हैं अमितेश कुमार?
अमितेश कुमार 1995 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी हैं। पुणे कार हादसे में निशाने पर आए अमितेश कुमार अभी तक के करियर में पेशेवर पुलिसिंग में सराहनीय सेवा और असाधारण उपलब्धियों के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक हासिल कर चुके हैं। अमितेश कुमार ने अभी तक पुलिस सेवा में नागपुर में सीपी, मुंबई में डीसीपी, सोलापुर एसपी, औरंगाबाद (ग्रामीण) एसपी, अमरावती में पुलिस आयुक्त, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (एटीएस), और विशेष पुलिस महानिरीक्षक (औरंगाबाद रेंज) के रूप में काम कर चुके हैं। अमितेश कुमार को महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेद्र फडणवीस का काफी कारीबी माना जाता है।

डीयू से पढ़े हैं अमितेश कुमार
अमितेश कुमार ने अपनी पढ़ाई दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के सेंट स्टीफंस कॉलेज से की है। उन्होंने अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और कानून और साइबर कानून में पीजी की डिग्री ली है। अमितेश कुमार को महाराष्ट्र सरकार ने इसी साल फरवरी महीने में पुणे कमिश्नर की जिम्मेदारी सौंपी थी। उन्होंने तीन फरवरी को पुणे कमिश्नर का चार्ज संभाला था। ऐसे में पुणे कमिश्नर बनने के चौथे महीने में ही उन्हें कार हादसे के बाद आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। 29 सितंबर, 1972 को जन्में अमितेश कुमार मूलरूप से बिहार के रहने वाले हैं।

Latest articles

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...

बरनाला पहुंचे सीएम भगवंत मान: बोले- अब कोई नहीं बचा पाएगा बेअदबी के दोषियों को, हाईकोर्ट ने भी कानून पर लगाई मुहर

बरनाला। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को 'शुकराना यात्रा' के दौरान बरनाला पहुंचे।...

More like this

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...