13.6 C
London
Saturday, May 16, 2026
Homeराष्ट्रीयधक्‍कामुक्‍की, चीख-पुकार... मह‍िला पहलवानों पर पुलिसिया ऐक्‍शन की ये तस्‍वीरें हिला देंगी!

धक्‍कामुक्‍की, चीख-पुकार… मह‍िला पहलवानों पर पुलिसिया ऐक्‍शन की ये तस्‍वीरें हिला देंगी!

Published on

नई दिल्ली

नए संसद भवन के उद्घाटन के दिन जोर पकड़े पहलवानों के प्रोटेस्ट को तोड़ने के लिए पुलिस ने जमकर बल प्रयोग किया। महापंचायत के लिए विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया को दिल्ली पुलिस ने उस वक्त गिरफ्तार कर लिया, जब वे सुरक्षा घेरा तोड़कर महिला ‘महापंचायत’ के लिए नए संसद भवन की ओर बढ़ रहे थे। पुलिस ने कानून और व्यवस्था के उल्लंघन के लिए एक्शन में लिया, लेकिन पुलिस के तरीके पर सवाल उठ रहे हैं। महिला पहलवानों को घसीटकर पुलिस बस में ले जाया गया। इस दौरान महिला पुलिस का रवैया बिल्कुल भी मानवीय नहीं लग रहा था।

पुलिस ने जबरदस्त बसों में भरा
तस्वीरों में देखा जा सकता है कि महिला पहलवानों को जबरदस्ती बसों में बैठाकर अज्ञात स्थल पर भेज दिया गया। पुलिस ने इसके बाद पहलवानों के अन्य सामान के साथ चारपाई, गद्दे, कूलर, पंखे और तिरपाल की छत को हटा दिया।

 

 

अफरा-तफरी और धक्का-मुक्की
देश की शान पहलवानों ने 23 अप्रैल को भारतीय रेसलिंग असोसिएशन (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर अपना आंदोलन फिर से शुरू किया था। जंतर-मंतर पर अफरातफरी के बीच पहलवानों और पुलिस अधिकारियों ने एक-दूसरे को धक्का दिया। विनेश फोगाट और उनकी बहन संगीता फोगाट ने बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की।

संगीता और विनेश का संघर्ष
विनेश ने हिरासत में लिए जाने के प्रयास के दौरान कड़ा संघर्ष किया और संगीता उनसे लिपट कर सड़क पर लेट गईं। हालांकि, पुलिस ने पहलवानों और उनके समार्थकों को घसीटते हुए घसीटते हुए बसों में बैठा दिया।

हर कोई दंग, सोशल मीडिया पर उठ रहे सवाल
ये तस्वीरें ऐसी हैं, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। आखिरी देश की शान पहलवानों के साथ ऐसा व्यवहार कैसे किया जा सकता है। इस पर लोग सोशल मीडिया पर सवाल उठा रहे हैं।

महापंचायत करना चाहते थे पहलवान
असोसिएशन के चीफ के खिलाफ धरने पर बैठे पहलवानों ने कहा था कि वे किसी भी कीमत पर नए संसद भवन के पास अपनी ‘महापंचायत’ करेंगे। दूसरी ओर, पुलिस का कहना था कि किसी भी प्रदर्शनकारी को नए भवन की ओर नहीं जाने दिया जाएगा।

 

Latest articles

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर, 37 जिलों में लू का अलर्ट, कई शहरों में तपिश से हाल बेहाल

भोपाल। मध्य प्रदेश में मई की गर्मी अब खतरनाक स्तर पर पहुंचती दिख रही...

बीएचईएल हरिद्वार में औद्योगिक संबंध संहिता के तहत ‘मॉडल स्थायी आदेश’ लागू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), हीप हरिद्वार ने संस्थान की कार्यप्रणाली को और...

एआईबीईयू ने सौंपा जीएमएचआर को ज्ञापन

भोपाल। भेल भोपाल की मान्यता प्राप्त प्रतिनिधि यूनियन 'ऑल इंडिया बीएचईएल एम्पलाईज यूनियन' ने...

11वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिरकत की

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत...

More like this

मनरेगा का स्थान लेगा नया ‘VB-G RAM-G’ अधिनियम

नई दिल्ली/भोपाल। भारत सरकार ने ग्रामीण रोजगार नीति में एक क्रांतिकारी बदलाव करते हुए...

मनरेगा की जगह लेगा ‘जी राम जी’ अधिनियम: अब ग्रामीणों को मिलेगी 125 दिन के रोजगार की गारंटी

नई दिल्ली। भारत की ग्रामीण रोजगार नीति में एक ऐतिहासिक बदलाव होने जा रहा...

पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू, सीएनजी भी हुई महंगी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली...