10.8 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'पुतिन को पता है ट्रंप के साथ कैसे खेलना है...', पूर्व NSA...

‘पुतिन को पता है ट्रंप के साथ कैसे खेलना है…’, पूर्व NSA ने वर्ल्ड वॉर रोकने के दावों का उड़ाया मजाक

Published on

नई दिल्ली,

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन ने ट्रंप को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. उनका कहना है कि ट्रंप के कार्यकाल में अंतरराष्ट्रीय संकट और गहराने वाला है, जिसका अंदाजा लगाना मुश्किल है.संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका के राजदूत रहे बोल्टन ने ट्रंप की समझ में कमी और उनकी अजीबोगरीब रणनीति की वजह से उन पर निशाना साधा.

गार्डियन की रिपोर्ट के मुताबिक, बोल्टन से जब रूस-यूक्रेन और इजरायल-गाजा युद्ध रुकवाने के ट्रंप के दावे के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ट्रंप अपनी इसी तरह की बयानबाजी के लिए ही जाने जाते हैं. वह हमेशा जोश में इसी तरह के दावे करते रहे हैं. बोल्टन ने कहा कि दुनिया अब अधिक खतरनाक हो गई है. हमारे सामने जो असल संकट आया था, वो कोरोना का था. यह संकट लंबे समय तक रहा था. हमें किसी विदेशी ताकत से नहीं बल्कि महामारी से खतरा रहा है.

पुतिन मंझे हुए खिलाड़ी हैं!
बोल्टन ने कहा कि उन्हें सबसे अधिक चिंता यूक्रेन के भविष्य की है. ट्रंप राष्ट्रपति चुनाव प्रचार के दौरान और बाद में भी लगातार कहते रहे हैं कि वह रूस और यूक्रेन युद्ध को रुकवा देंगे. लेकिन ये उन्हें भी पता है कि वह ऐसा कुछ नहीं कर सकते. जहां तक रूस और पुतिन का सवाल है, अमेरिकी राष्ट्रपति के पद पर ट्रंप के चुने जाने से वह बहुत खुश हो रहे होंगे.

उन्होंने कहा कि पुतिन को बातचीत की टेबल तक लाना बहुत मुश्किल होगा. मुझे नहीं लगता कि अभी तक ट्रंप ने युद्ध को लेकर पुतिन से किसी तरह की ठोस बातचीत भी की होगी. पुतिन को बखूबी पता है कि ट्रंप को बैलेंस कैसे करना है. वह ट्रंप को बरगलाना जानते हैं.

अप्रैल 2018 से सितंबर 2019 तक एनएसए रहे बोल्टन ने ट्रंप के फैसले लेने की क्षमता पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनकी कोई फिलोसॉफी नहीं है. उनकी अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर भी कोई स्ट्रैटेजी नहीं है. उनके फैसले कागज पर बनाए गए बिंदुओं की तरह होते हैं, आप उन बिंदुओं को जोड़ने की कोशिश कर सकते हैं लेकिन उससे कुछ होने वाला नहीं है.

बोल्टन ने कहा कि ट्रंप को विदेश नीति के बारे में ज्यादा नहीं पता है. वह वार्ता की टेबल पर सामने बैठने वाले शख्स की ओर देखते हैं और उन्हें जो लगता है, वह उस तरह की डील कर लेते हैं.बता दें कि ट्रंप ने राष्ट्रपति चुनाव के प्रचार के दौरान लगातार कहा था कि एक बार राष्ट्रपति बन जाने के बाद वह सालों से चले आ रहे रूस और यूक्रेन युद्ध को तुरंत रुकवा देंगे.

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...