17.1 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeराजनीतिफर्जी सिग्नेचर विवाद पर घिरे राघव चड्ढा? AAP बोली- राहुल की तरह...

फर्जी सिग्नेचर विवाद पर घिरे राघव चड्ढा? AAP बोली- राहुल की तरह सदस्यता छीनने की कोशिश

Published on

नई दिल्ली

कल देर रात दिल्ली सेवा बिल राज्यसभा से भी पास हो गया। AAP समेत पूरा I.N.D.I.A गठबंधन कुछ कर नहीं पाया। उलटे, आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा नए विवाद में घिर गए हैं। गृह मंत्री अमित शाह ने सदन में ही कहा कि दो सदस्य कह रहे हैं कि इन्होंने राघव चड्ढा द्वारा पेश किए गए प्रस्ताव पर साइन नहीं किया था। शाह ने सवाल किया कि इनका सिग्नेचर किसने किया है? यह जांच का विषय है। अब यह मामला सिर्फ दिल्ली सरकार में ‘फर्जीपने’ का नहीं है। यह सदन में ‘फर्जीपने’ का मामला है। उन्होंने मांग की कि सदस्यों के बयान लिए जाएं और जांच की जाए कि यह कैसे हुआ। सोशल मीडिया पर राघव चड्ढा ट्रेंड कर रहे हैं। भाजपा के नेता और सहयोगी दल घेर रहे हैं। आइए जानते हैं कि राघव चड्ढा ने ऐसा क्या किया, जिस पर भाजपा और सहयोगी दल उन्हें घेर रहे हैं। कई सदस्यों ने राघव चड्ढा के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस भी दिया है। ऐसे में राघव की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। उधर, आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि बीजेपी राघव चड्ढा की आवाज को खामोश करना चाहती है।

​​राघव चड्ढा ने ऐसा क्या किया​
गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में कहा कि बीजेडी सांसद सस्मित पात्रा और भाजपा सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी कह रहे हैं कि उन्होंने AAP सांसद राघव चड्ढा द्वारा पेश किए गए प्रस्ताव (चयन समिति का हिस्सा बनने के लिए) पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं। ऐसे कुल पांच सांसद सामने आए। बताया जा रहा है कि पांचों सदस्यों ने सिग्नेचर विवाद को लेकर राघव के खिलाफ शिकायत की है। विशेषाधिकार हनन का आरोप लगाया जा रहा है।

बीजेडी सांसद डॉ सस्मित पात्रा ने कहा कि जिस समय सदन में प्रस्ताव (दिल्ली सेवा विधेयक पर चर्चा के दौरान) पेश किए जा रहे थे, मैंने सुना कि राघव चड्ढा द्वारा पेश किए गए एक प्रस्ताव में मेरे नाम का उल्लेख किया गया। मेरी पूर्व सहमति के बिना मेरा नाम प्रस्ताव में नहीं डाला जा सकता। मुझे उम्मीद है कि सदन के सभापति कार्रवाई करेंगे। मैंने शिकायत दे दी है। जाहिर है यह विशेषाधिकार का मामला है। हम सभी ने अपनी-अपनी शिकायतें दर्ज कराई हैं। एआईएडीएमके सांसद डॉ. एम. थंबीदुरई का भी दावा है कि उन्होंने कागज पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं और यह विशेषाधिकार का मामला है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

भोपाल मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र...