4.8 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeखेलमेहदी हसन की करिश्माई बल्लेबाजी के आगे हवा हुई रोहित सेना, भारत...

मेहदी हसन की करिश्माई बल्लेबाजी के आगे हवा हुई रोहित सेना, भारत के जबड़े से छीनी जीत

Published on

ढाका,

भारतीय क्रिकेट टीम की बांग्लादेश दौरे पर खराब शुरुआत हुई है. तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में मेजबान बांग्लादेश ने 1 विकेट से करारी शिकस्त दी. इसी के साथ बांग्लादेश टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. सीरीज का दूसरा मुकाबला 7 दिसंबर को ढाका में खेला जाएगा.केएल राहुल ने मेहदी हसन मिराज का आसान सा कैच छोड़ा था. इसके बाद ही नंबर-8 पर बैटिंग करने आए मेहदी हसन ने नाबाद 38 रन बनाते हुए मैच जिताया.

यदि राहुल यह कैच लेते तो बांग्लादेश ऑलआउट हो जाती और टीम इंडिया यह मैच आसानी से जीत सकती थी. इस दूसरे वनडे मुकाबले में भारतीय टीम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही फ्लॉप रही है. टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम 186 रन बनाकर ही ढेर हो गई थी. टीम के लिए केएल राहुल ने ही फिफ्टी लगाई.

छोटे टारगेट के चलते भारतीय गेंदबाज बेबस दिखे
इसके बाद लगा कि गेंदबाजी में भारतीय प्लेयर कमाल दिखाएंगे, लेकिन यह उम्मीद भी बेमानी साबित हुई. शुरुआत में थोड़ी देर जरूर भारतीय गेंदबाजों ने चार विकेट लेकर दम दिखाया था, लेकिन छोटा टारगेट होने के कारण वह भी बेबस नजर आए. इस तरह बांग्लादेश की टीम ने 9 विकेट गंवाकर 46 ओवर में ही यह मैच अपने नाम कर लिया. इस तरह भारतीय टीम को बांग्लादेश दौरे की शुरुआत हार के साथ करनी पड़ी.

सिराज-शार्दुल के दो विकेट ने कराई थी वापसी
187 रनों के टारगेट के जवाब में बांग्लादेश टीम का स्कोर एक समय 4 विकेट पर 128 रन था. यहां से शार्दुल ठाकर और मोहम्मद सिराज ने टीम इंडिया की वापसी कराई. 35वें ओवर की आखिरी बॉल पर शार्दुल ने महमुदुल्ला को LBW आउट किया. फिर 36वें ओवर की पहली ही बॉल पर सिराज ने मुश्फिकुर रहीम को क्लीन बोल्ड कर बांग्लादेश के 6 खिलाड़ी पवेलियन भेज दिए. यहां से बांग्लादेश टीम जरा भी संभल नहीं सकी थी. टीम ने 136 रन पर 9 विकेट गंवा दिए थे.

राहुल का कैच छोड़ना ही रहा टर्निंट पॉइंट
मगर यहां से 8वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए मेहदी हसन मिराज ने पारी को संभाला और नाबाद 38 रन बनाते हुए मैच जिताया. उन्होंने मुस्तफिजुर रहमान के साथ नाबाद 51 रनों की पार्टनरशिप की. मगर एक समय जब बांग्लादेश को जीत के लिए 32 रनों की जरूरत थी, तब मेहदी हसन ने हवा में शॉट खेला था.

इस हवाई शॉट के नीचे विकेटकीपर केएल राहुल थे और आसान कैच भी लग रहा था. मगर राहुल ने यह कैच छोड़ दिया. यदि राहुल यह कैच लेते, तो टीम इंडिया 31 रन से मैच जीत गई होती. उस वक्त भारतीय टीम को एक ही विकेट की तलाश भी थी. बांग्लादेशी कप्तान लिटन दास ने सबसे ज्यादा 41 रन बनाए. टीम इंडिया के लिए मोहम्मद सिराज ने 3 विकेट लिए. जबकि कुलदीप सेन और वॉशिंगटन सुंदर को 2-2 सफलता मिली.

इस तरह फ्लॉप हुई भारतीय बल्लेबाजी
मैच में सबसे पहले बांग्लादेशी कप्तान लिटन दास ने टॉस जीता और भारतीय टीम को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. फिर कप्तान रोहित शर्मा और शिखर धवन ओपनिंग के लिए मैदान पर उतरे. दोनों से अच्छी शुरुआत की दरकार थी लेकिन ऐसा नहीं हो पाया. धवन 17 बॉल खेलकर सिर्फ 7 रन ही बना सके. टीम इंडिया ने 23 रन पर पहला विकेट गंवा दिया था.

धवन के आउट होने के बाद फैन्स को रोहित-राहुल से अच्छी पारी की उम्मीद थी, लेकिन दोनों ने ही निराश किया. रोहित 27 रन, तो कोहली 9 रन बनाकर चलते बने. यहां से केएल राहुल और श्रेयस अय्यर ने 43 रनों की पार्टनरशिप कर पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे. राहुल ने 73 रन बनाते हुए टीम का स्कोर 186 तक पहुंचाया. राहुल ने 70 बॉल गेंदों पर यह रन बनाए. जिसमें पांच चौके और चार छक्के जड़े. बांग्लादेश की ओर से शाकिब अल हसन ने सबसे ज्यादा 5 और इबादत ने 4 विकेट झटके.

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...