10.9 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeराजनीतिराहुल गांधी ने बंगाली मार्केट में खाए गोलगप्पे, पुरानी दिल्ली में पहुंचकर...

राहुल गांधी ने बंगाली मार्केट में खाए गोलगप्पे, पुरानी दिल्ली में पहुंचकर पिया ‘मोहब्बत का शरबत’

Published on

नई दिल्ली ,

कांग्रेस के नेता राहुल गांधी 18 अप्रैल, 2023 को दिल्ली में स्ट्रीट फूड का जायका लेने पहुंचे. राहुल ने पहले बंगाली मार्केट में गोलगप्पे खाए. इसके बाद वह पुरानी दिल्ली पहुंचे जहां उन्होंने चपटपटी चाट का स्वाद चखा. राहुल गांधी ने नीले रंग की टीशर्ट पहन रखी थी. राहुल को देखने और उनसे मिलने वालों की भीड़ इक्ठा हो गई. इस मौके पर राहुल गांधी ने दिल्ली के स्ट्रीट फूड के मजे लिए और लोगों से मुलाकात की. राहुल गांधी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

इस दौरान बड़ी संख्या में साथ ही बड़ी संख्या में लोग उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश करने लगे. बंगाली मार्केट के बाद राहुल पुरानी दिल्ली के जामा मस्जिद इलाके पहुंचे रमजान के मौके पर उन्होंने चटपटे चाट का मजा लिया.जामा मस्जिद इलाके में राहुल ने गांधी मोहब्बत का शरबत बनाने वाली दुकान पर भी गए. इसके अलावा अल जवाहर होटल में लोगों के साथ बैठकर खाना भी खाया.

इसस पहले भी कई बार राहुल गांधी को दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में रेस्टोरेंट में देखा जा चुका है. देश में 2024 में लोकसभा चुनाव होने हैं. ऐसा माना जा रहा है कि राहुल इसके लिए अभी से सक्रिय हो गए हैं. राहुल गांधी की हाल में संसद सदस्यता चली गई है. हाल ही में उन्होंने अपना सरकारी बंगला भी खाली किया है और मां सोनिया गांधी के साथ शिफ्ट हुए हैं. बता दें, गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान भी राहुल गांधी और गोलगप्पे का नाम चर्चा में आया था

Latest articles

देवास: पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत, शवों के उड़कर दूर जा गिरे टुकड़े

मध्य प्रदेश के देवास जिले के टोंक कलां इलाके में गुरुवार सुबह करीब 11:30...

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...