9.1 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराज्यराहुल गांधी भी बीजेपी से मिले हुए... हरियाणा के सीएम नायब सैनी...

राहुल गांधी भी बीजेपी से मिले हुए… हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने क्यों कही ये बात

Published on

रोहतक

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर चुटकी ली है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि राहुल गांधी भी बीजेपी से मिले हुए हैं। दरअसल कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुजरात अहमदाबाद में कांग्रेस के एक सम्मेलन में कहा था कि गुजरात में आधे से ज्यादा कांग्रेस नेता बीजेपी से मिले हुए है। इसी पर मुख्यमंत्री की यह टिप्पणी आई है।

नायब सिंह सैनी ने शीश नवाजा
बता दें कि मुख्यमंत्री नायब सैनी शनिवार को रोहतक के अस्थल बोहर स्थित बाबा मस्तनाथ मठ पहुंचे थे। मठ में चल रहे वार्षिक मेला का अंतिम दिन था। इस दौरान श्रद्धालुओं का अपार जनसैलाब उमड़ा। अल सुबह से ही बाबा मस्तनाथ की समाधि पर श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गई थीं। वार्षिक मेला में हरियाणा के अलावा राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और कई अन्य राज्यों से श्रद्धालु मठ पहुंचे। इस अवसर पर दंगल का आयोजन भी किया गया। बाबा मस्तनाथ मठ की स्थापना आठवीं शताब्दी में सिद्ध शिरोमणि चौरंगीनाथ महाराज ने की थी। यह मठ नाथ संप्रदाय का एक प्रमुख केंद्र रहा है। नाथ संप्रदाय के इस ऐतिहासिक और धार्मिक मठ में हर वर्ष लगने वाला यह मेला श्रद्धालुओं की आस्था और विश्वास का प्रतीक बना हुआ है। इसी वार्षिक मेला में पहुंचकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शीश नवाजा।

17 मार्च को बजट पेश होगा
बाद में पत्रकारों से बातचीत में नायब सैनी ने कहा कि हर वर्ष मस्तनाथ मठ में आयोजित होने वाले वार्षिक मेला में लाखों की संख्या में श्रद्धालु शीश नवाजने के लिए आते हैं। उन्हें भी वार्षिक मेला के अवसर पर शीश नवाजने का मौका मिला है। वे सभी श्रद्धालुओं को वार्षिक मेला के अवसर पर शुभकामनाएं देते हैं। वहीं, हरियाणा के बजट के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने बताया कि 17 मार्च को बजट रखा गया। बजट के दौरान ही पता चलेगा कि हरियाणा के लिए कौन-कौन सी नई योजनाएं आ रही हैं। इस बार मुख्यमंत्री सैनी बतौर वित्त मंत्री पहली बार हरियाणा का एक लाख 98 हजार करोड़ का बजट पेश करेंगे। बजट सत्र 28 मार्च तक चलेगा।

Latest articles

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

इकबाल मैदान का नाम बदलने के बयान पर विवाद, मुस्लिम त्यौहार कमेटी का प्रदर्शन

भोपाल भोपाल में ऐतिहासिक इकबाल मैदान का नाम बदलने को लेकर विवाद तेज हो गया...

काटजू अस्पताल में नवजात की मौत पर भारी हंगामा: डॉक्टरों ने खुद को कमरों में किया बंद

भोपाल शहर के कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में एक नवजात शिशु की मौत के बाद स्थिति...

विधानसभा में ‘युवा विधायक सम्मेलन’ का आगाज: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया उद्घाटन

भोपाल मप्र विधानसभा परिसर में दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...