12.8 C
London
Tuesday, December 9, 2025
Homeराज्यसेफ खोलकर निकाला पोस्टर, मोदी-अडानी की फोटो से राहुल गांधी का बीजेपी...

सेफ खोलकर निकाला पोस्टर, मोदी-अडानी की फोटो से राहुल गांधी का बीजेपी पर चुनावी अटैक

Published on

मुंबई:

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस सांसद और नेता विपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधे हमला बोला है. राहुल ने बीजेपी के चुनावी नारे ‘एक हैं तो सेफ हैं’ को लेकर बीजेपी को घेरा है और इसका धारावी प्रोजेक्ट में उद्योगपति गौतम अडानी से कनेक्शन जोड़ा. राहुल ने एक तिरोजी खोली और पोस्ट लहराए. राहुल का कहना था, धारावी का भविष्य सेफ नहीं है. सवाल ये है कि सेफ कौन है. इस प्रोजेक्ट से धारावी की जनता को नुकसान होगा.

राहुल सोमवार को मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे. राहुल ने प्रेस वार्ता के दौरान एक अलमारी से पर्दा उठाया और उसका लॉक खोला. इस अलमारी से राहुल ने दो पोस्टर निकाले. एक पोस्टर में गौतम अडानी और पीएम मोदी की तस्वीर थी. दूसरे पोस्टर में धारावी का नक्शा बना था. राहुल ने पीएम मोदी और अडानी की तस्वीर दिखाकर धारावी प्रोजेक्ट पर सवाल खड़े किए.

राहुल गांधी का कहना था, महाराष्ट्र चुनाव विचारधाराओं का चुनाव है और 1-2 अरबपतियों और गरीबों के बीच का चुनाव है. अरबपति चाहते हैं कि मुंबई की जमीन उनके हाथ में जाए. अरबपति चाहते हैं कि मुंबई की ज़मीन उनके हाथ में चली जाए. अनुमान है कि 1 अरबपति को 1 लाख करोड़ रुपये दिए जाएंगे.

राहुल ने कहा, हमारी सोच है कि महाराष्ट्र को, महाराष्ट्र के किसानों को, गरीबों को, बेरोजगारों को, युवाओं को मदद की जरूरत है. हम हर महिला के बैंक खाते में ₹3000 जमा करेंगे. महिलाओं और किसानों के लिए बस यात्रा मुफ्त होगी. 3 लाख रुपये तक का कर्ज माफ किया जाएगा. सोयाबीन के लिए 7,000 रुपये प्रति क्विंटल एमएसपी दी जाएगी. अभी हम तेलंगाना, कर्नाटक में जाति जनगणना करवा रहे हैं. हम महाराष्ट्र में भी कराएंगे.

राहुल गांधी ने कहा, महाराष्ट्र चुनाव में बेरोजगारी और महंगाई मुख्य मुद्दा है. हमारा ध्यान महिलाओं, युवाओं और किसानों पर है. कर्नाटक और तेलंगाना में जाति जनगणना को महाराष्ट्र में भी दोहराया जाएगा. 50% आरक्षण की बाधा हम दूर करेंगे. 25 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा हमारी सरकार देगी. 2.5 लाख सरकारी नौकरियों में भर्ती की जाएगी. ये देश के सबसे महत्वपूर्ण मुद्दे हैं. हमने सोयाबीन की फसल की एमएसपी और दरों के लिए सभी गणनाएं कर ली हैं. हम वही देंगे जो वादा किया गया है.

राहुल का कहना था कि मोदी जी ने नारा दिया ‘एक है तो सेफ हैं’. उसके बाद राहुल ने अडानी और पीएम मोदी की तस्वीरों वाले लॉकर (तिजोरी) को खोला और धारावी पुनर्विकास का नक्शा दिखाया. राहुल का आरोप है कि नारे का मतलब है मुंबई की किस्मत निशाने पर है.

राहुल ने कहा, धारावी पुनर्विकास अनुचित है और यह सिर्फ एक व्यक्ति को लाभ पहुंचाने के लिए किया जा रहा है. टेंडर प्रक्रिया कैसे शुरू की जा रही है. सिर्फ एक व्यक्ति को भारत के सभी बंदरगाह, एयरपोर्ट और पैसा दिया जा रहा है. हमें इस पर आपत्ति है. सभी बड़े प्रोजेक्ट महाराष्ट्र से छीनकर दूसरों को दे दिए गए हैं. कुल 7 लाख करोड़ के प्रोजेक्ट और 5 लाख नौकरियां आपसे छीन ली जाती हैं.

राहुल गांधी ने कहा, मैं उद्धव ठाकरे की इस घोषणा का समर्थन करता हूं कि अगर हम सत्ता में वापस आए तो धारावी पुनर्विकास परियोजना के टेंडर को पहली कैबिनेट बैठक में रद्द कर दिया जाएगा. महाराष्ट्र में कुल 288 सीटें हैं. यहां एक ही चरण में 20 नवंबर को मतदान होगा. 23 नवंबर को नतीजे आएंगे.

 

Latest articles

मुंबई में रेप के आरोप में पुलिसकर्मी गिरफ्तार

मुंबई।महाराष्ट्र के पालघर जिले में तैनात एक पुलिसकर्मी को एक महिला ने रेप के...

गुजरात के गिर-सोमनाथ में भूकंप के झटके

अहमदाबाद।गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में सोमवार सुबह 10:51 बजे भूकंप के हल्के झटके...

सड़क हादसों में वरिष्ठ नागरिक समेत दो लोगों की मौत

भोपाल।बीते 24 घंटों में राजधानी के विभिन्न इलाकों में हुए सड़क हादसों ने दो...

जितेंद्र सिंह बने एचएमएस के प्रदेश उपाध्यक्ष

भेल भोपाल ।पटेल नगर मैं मध्यप्रदेश राज्य एचएमएस का कार्यकारिणी का अधिवेशन संपन्न हुआ।...

More like this

पन्ना नेशनल पार्क में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 10 नई कैंटर बसों को दिखाई हरी झंडी

पन्ना ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार सुबह पन्ना नेशनल पार्क के मड़ला गेट...

ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल बनाने की तैयारी तेज, मुख्य सचिव अनुराग जैन ने किया व्यापक निरीक्षण

ओरछा/भोपाल।राज्य सरकार ने ऐतिहासिक नगरी ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित...

एमपी के राजभवन का नाम बदला, अब हुआ लोक भवन

भोपाल।केंद्र सरकार के निर्णय के बाद मध्यप्रदेश के राजभवन का नाम अब ‘लोक भवन’...