5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यराहुल गांधी ने शेयर किया स्कूली छात्र सुदर्शन का वीडियो, अपने पिता...

राहुल गांधी ने शेयर किया स्कूली छात्र सुदर्शन का वीडियो, अपने पिता राजीव गांधी को भी किया याद

Published on

बेंगलुरु,

कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं. वे लगातार कई लोगों से मिलते हैं. इनमें से कुछ की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है. अब तक की यात्रा के दौरान राहुल गांधी की ऐसी कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं जिन्हें कि लोग पसंद कर रहे हैं. हाल ही में उन्होंने एक सुदर्शन नाम के बच्चे से मुलाकात की. इस मुलाकात का वीडियो खुद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया.

राहुल ने शेयर किया वीडियो
राहुल ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान, हाल ही में, मैं सुदर्शन से मिला. वो जवाहर नवोदय विद्यालय में पढ़ता है और एक आईएएस अधिकारी बनना चाहता है, ताकि वो लोगों की मदद कर सके. साथ ही एक वीडियो भी शेयर किया गया जिसमें कि वो बच्चे से एनर्जेटिक रूप में मिलते हैं. राहुल बच्चे से उनके स्कूल के बारे में पूछते हैं और उनके फ्यूचर गोल्स के बारे में भी बात की.

नवोदय विद्यालय के छात्र से मिले राहुल
बता दें कि जवाहर नवोदय विद्यालय का सिद्धांत ‘प्रज्ञानं ब्रह्म’ है. इसका मतलब है ज्ञान सर्वोच्च है, क्योंकि अच्छी शिक्षा से समाज में आर्थिक और सामाजिक रूप से सभी को समान भाव से देखने की क्षमता है.

राजीव गांधी ने की JNV की शुरुआत
राहुल ने लिखा कि मुझे गर्व है कि इतने प्रतिभाशाली लेकिन वंचित बच्चों की शिक्षा का समर्थन करने के लिए स्कूलों की यह श्रृंखला मेरे पिता स्वर्गीय राजीव गांधी जी द्वारा शुरू की गई थी. उन्होंने लिखा शिक्षा का असली मतलब सिर्फ ग्रेड और डिग्री नहीं है, बल्कि चरित्र का विकास भी है, जो कि एक बच्चे में मूल्यों और सिद्धांतों को विकसित करने से आता है.

नवोदय को लेकर राहुल ने उठाई ये मांग
राहुल गांधी आगे लिखते हैं कि समाज के कमजोर वर्गों को सशक्त बनाने के लिए यह जरूरी है कि परिवर्तन के बीज जमीनी स्तर पर बोए जाएं. इस सोच को आगे बढ़ाते हुए जवाहर नवोदय विद्यालय आशा की किरण साबित हुए हैं. हमें जवाहर नवोदय स्कूलों की संख्या बढ़ाकर, हर जिले में कम से कम 3 करनी चाहिए ताकि अधिक से अधिक ग्रामीण बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके.

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...