25.3 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्य'राहुल गांधी होंगे विपक्ष का PM चेहरा...', कमलनाथ के बयान पर क्या...

‘राहुल गांधी होंगे विपक्ष का PM चेहरा…’, कमलनाथ के बयान पर क्या बोले CM नीतीश कुमार

Published on

पटना,

लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी एकता और प्रधानमंत्री पद के चेहरे को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. एक दिन पहले मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बयान पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने प्रतिक्रिया दी है. नीतीश ने कहा कि हमें राहुल गांधी के नाम पर कोई दिक्कत नहीं है. विपक्षी दल की बैठक के बाद नाम तय कर लिया जाएगा. अभी सभी पार्टियां अपने कार्यक्रमों में लगी हैं. उन्होंने दोहराया कि वे दावेदार नहीं हैं.

नीतीश कुमार ने कहा कि विपक्ष की तरफ से राहुल गांधी की बतौर PM पद के चेहरे पर हमें कोई दिक्कत नहीं है. इसके लिए विपक्षी दल आपस में बातचीत करेंगे और उन्हें एकजुट करने की जरूरत है. हमें कोई दिक्कत नहीं है. बैठक करके चर्चा करेंगे. नीतीश ने कहा कि पार्टी का कार्यक्रम करना सबका अपना काम है. पार्टी के काम से हम लोगों को मतलब नहीं है. जैसे ही ये लोग अपने काम से फ्री हो जाएंगे. उसके बाद फिर बैठक बुलाएंगे.

आपस में बैठक करके रणनीति तय करेंगे
नीतीश का कहना था कि हम लोग बैठक में आपस में बात करेंगे और आगे के बारे में तय करेंगे. उसी के आधार पर आगे की रणनीति तय होगी. अभी अपना-अपना कार्यक्रम चल रहा है. नीतीश कुमार ने कहा कि राहुल गांधी को पीएम उम्मीदवार बनाने से उन्हें कोई समस्या नहीं है. हालांकि, उन्होंने दोहराया कि वे दावेदार नहीं है.

क्या कहा था कमलनाथ ने…
बता दें कि एमपी के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता कमलनाथ ने कहा था कि विपक्ष की तरफ से संयुक्त रूप से राहुल गांधी 2024 के चुनाव में पीएम पद के उम्मीदवार होंगे. कमलनाथ ने भारत जोड़ो यात्रा के लिए राहुल गांधी की खुलकर तारीफ की और कहा- वे सत्ता के लिए नहीं, बल्कि देश के आम लोगों के लिए राजनीति कर रहे हैं. जहां तक ​​2024 के लोकसभा चुनाव का सवाल है, राहुल गांधी ना सिर्फ विपक्ष का चेहरा होंगे, बल्कि प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार भी होंगे.

इतिहास में इतनी बढ़ी यात्रा नहीं निकली
कमलनाथ ने आगे कहा- दुनिया के इतिहास में किसी ने भी इतनी लंबी पदयात्रा नहीं की है. गांधी परिवार के अलावा किसी अन्य परिवार ने देश के लिए इतनी कुर्बानियां नहीं दी हैं. राहुल गांधी सत्ता के लिए राजनीति नहीं करते हैं, बल्कि देश की जनता के लिए करते हैं जो किसी को भी सत्ता में बिठाती है

Latest articles

अब्बास नगर में बरसते पानी में हटा अतिक्रमण, दुकानों के शेड तोड़े

भोपाल। राजधानी के अब्बास नगर क्षेत्र में शनिवार को प्रशासन और नगर निगम के...

ईएसआई अस्पताल सोनागिरी में स्वास्थ्य सुविधाओं के उन्नयन की मांग को लेकर प्रदर्शन

भोपाल। कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) अस्पताल सोनागिरी (भेल) में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति...

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

मानसून की बाट जोग रहा मध्य प्रदेश, 45 जिले सूखे, 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री अब तक नहीं हो सकी है,...

More like this

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...