13.8 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यहुए ठीक! राहुल गांधी लादेन और नीतीश कुमार गजनी, सम्राट चौधरी ने...

हुए ठीक! राहुल गांधी लादेन और नीतीश कुमार गजनी, सम्राट चौधरी ने ये क्या कह दिया ‘राहुल गांधी लादेन और नीतीश कुमार गजनी’, सम्राट चौधरी ने ये क्या कह दिया

Published on

अररिया,

बिहार के बीजेपी अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है. दरअसल, उन्होंने अररिया में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी की तुलना आतंकी ओसामा बिन लादेन से कर डाली. कहा कि राहुल गांधी आजकल दाढ़ी बनाकर ओसामा बिन लादेन बने हुए हैं और नरेंद्र मोदी की तरह देश का प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं.

बिहार बीजेपी अध्यक्ष यहीं नहीं रुके. उन्होंने राहुल गांधी को बच्चा बता डाला. एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, उन्होंने कहा कि हम लोग राहुल गांधी को 50 साल का बच्चा ही मानते हैं. जो आदमी 50 साल का हो और उन्हें राजनीतिक बुद्धि नहीं हो तो उससे बच्चे से ज्यादा क्या कहा जा सकता है. इस दौरान सम्राट चौधरी ने लव जिहाद का मुद्दा भी उठाया.

सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में बीजेपी की सरकार बनने पर लव जिहादियों की शिनाख्त कर उन्हें जेल भेजा जाएगा. बीजेपी सरकार में गौ हत्या करने वाले को भी जेल जाना पड़ेगा, जब बीजेपी की सरकार बनेगी तो एक-एक बांग्लादेशी घुसपैठियों को शिनाख्त कर उसको बिहार और भारत से बाहर निकाला जाएगा. हिन्दुस्तान में रहकर पाकिस्तान का गुणगान करने वालों को भी बख्शे नहीं जाएगा. हिंदुस्तान में जिसको रहना है, उसको हिंदुस्तान के साथ चलना होगा.

नीतीश कुमार पर भी कसा तंज
नीतीश कुमार की विपक्षी एकता पर भी बिहार बीजेपी अध्यक्ष ने तंज कसते हुए कहा कि विपक्ष में पीएम का उम्मीदवार कौन होगा, यह तय नहीं हो पा रहा है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है. उनका हाल गजनी फिल्म के अमीर खान के किरदार जैसी हो गई है. पीएम के ताज के सपने ने उन्हें परेशान कर रखा है. उन्हें भूलने की बीमारी लग गई है.

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...