12.6 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeराज्यराहुल में दम लेकिन...; पीएम पद की दावेदारी पर गहलोत ने कही...

राहुल में दम लेकिन…; पीएम पद की दावेदारी पर गहलोत ने कही बड़ी बात

Published on

शिमला

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को कहा कि राहुल गांधी में वो पूरा दमखम है कि वह अगले लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौती दे सकें, लेकिन चेहरे का फैसला तमाम विपक्षी पार्टियां मिलकर करेंगी। गहलोत ने यह भी कहा कि राहुल गांधी हिमाचल प्रदेश और गुजरात विधानसभा चुनावों में प्रचार करें या नहीं करें, लेकिन वह जिन मुद्दों को लेकर भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हैं वो आम जनता से जुड़े है और उनका संदेश घर-घर तक पहुंच रहा है।

पूर्ण बहुमत का दावा
गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के वरिष्ठ पर्यवेक्षक गहलोत ने कहा कि आम आदमी पार्टी लोगों को भ्रमित कर रही है, लेकिन गुजरात में कांग्रेस अच्छा प्रदर्शन करेगी। उन्होंने यह दावा भी किया कि कांग्रेस हिमाचल प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। गहलोत ने कहा, दोनों राज्यों में सरकार विरोधी लहर है। कांग्रेस तेज गति से आगे बढ़ रही है। हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को मतदान होने वाला है, मुझे विश्वास है कि कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।

उनका कहना था, गुजरात में अभी चुनाव की घोषणा हुई है। हमारी वहां पांच यात्राएं निकली हैं, जो 175 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरी हैं। मुझे उम्मीद है कि हम अच्छा प्रदर्शन करेंगे। गुजरात में आम आदमी पार्टी के असर से जुड़े सवाल पर राजस्थान के मुख्यमंत्री ने कहा, “आम आदमी पार्टी सिर्फ लोगों को भ्रमित कर रही है। मीडिया को उसने कैप्चर कर रखा है। इसके अलावा कुछ नहीं है।”

12 नवंबर को है मतदान
बता दें कि हिमाचल प्रदेश की सभी 68 सीटों पर 12 नवंबर को मतदान होगा। गुजरात की कुल 182 विधानसभा सीटों में से पहले चरण में 89 सीटों पर एक दिसंबर को चुनाव होगा तथा शेष 93 सीटों पर पांच दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। दोनों राज्यों में आठ दिसंबर को मतगणना होगी।

राहुल के हिमाचल चुनाव प्रचार क्या बोले गहलोत
इन विधानसभा चुनावों में राहुल गांधी के प्रचार नहीं करने से संबंधित सवाल पर गहलोत ने कहा, “राहुल गांधी कई राज्यों में नहीं जा पा रहे हैं क्योंकि उनकी यात्रा का एक रूट बना हुआ है। बिना किसी कारण इसे मुद्दा बनाने का प्रयास हो रहा है, लेकिन वो मुद्दा नहीं बनेगा। राहुल गांधी का जो उद्देश्य है, वो कामयाब हो रहा है”

गहलोत ने बताया भारत जोड़ो यात्रा का मकसद
गहलोत के अनुसार, महंगाई और बेरोजगारी समाप्त हो, और देश में भाईचारा हो, यही राहुल गांधी की यात्रा का मकसद है। उनका संदेश घर-घर पहुंच रहा है। साथ ही, उन्होंने कहा, “गुजरात में प्रचार के लिए राहुल गांधी की की मांग बहुत है, लेकिन वह एक लंबी यात्रा पर निकले हैं। वह जाएं या न जाएं, लेकिन वो जिन मुद्दों को लेकर चल रहे हैं, वही जनता के मुद्दे हैं।”

अब जनता समझ चुकी है- गहलोत
यह पूछे जाने पर कि इस यात्रा के बाद राहुल गांधी अगले लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी को चुनौती दे सकते हैं तो गहलोत का कहना था, “चुनौती देने का दमखम उनमें हैं। यह शुरू से है। सोशल मीडिया का दुरूपयोग कर उनकी छवि को खराब किया गया। लेकिन अब जनता समझ चुकी है।” विपक्षी चेहरे के बारे में फिर से पूछे जाने पर उन्होंने कि “तमाम राजनीतिक दल तय करेंगे। देश चाहता है कि विपक्ष एकजुट हो”

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...