12.1 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeखेलअफगानिस्तान को ले डूबी बारिश, T20 वर्ल्ड कप से बाहर होने वाली...

अफगानिस्तान को ले डूबी बारिश, T20 वर्ल्ड कप से बाहर होने वाली पहली टीम बनी

Published on

नई दिल्ली,

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 की सुपर-12 स्टेज अब अपने अंतिम मोड़ पर पहुंच रही है. मंगलवार को अफगानिस्तान आधिकारिक तौर पर टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गई और अब उसका सेमीफाइनल में पहुंचने का कोई चांस नहीं है. श्रीलंका के हाथों अफगानिस्तान को 6 विकेट से हार मिली, जिसके साथ ही उसका बोरिया-बिस्तर बंध गया. वहीं ये मैच जीतने के बाद श्रीलंका ने खुद को सेमीफाइनल की रेस में बरकरार रखा है.

अफगानिस्तान को इस बार सीधा सुपर-12 में एंट्री मिली थी, लेकिन वह सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाई. टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में अफगानिस्तान ने अभी तक 4 मैच खेले, इसमें उसे 2 में हार मिली है जबकि 2 मैच बारिश की वजह से धुल गए.

ऐसे में अफगानिस्तान को 2 प्वाइंट मिले, जो कि मैच धुलने के वजह से ही मिले. अब उसका एक मैच बचा है, अगर वह जीत भी जाती है तो कुल प्वाइंट की संख्या 4 ही होगी. यानी अफगानिस्तान का सेमीफाइनल में पहुंचने का चांस नहीं है और आखिरी मैच सिर्फ एक औपचारिकता ही होगा.

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में अफगानिस्तानः
बनाम इंग्लैंड- 5 विकेट से हार मिली
बनाम न्यूजीलैंड- बारिश के कारण मैच रद्द (1 प्वाइंट)
बनाम आयरलैंड- बारिश के कारण मैच रद्द (1 प्वाइंट)
बनाम श्रीलंका- 6 विकेट से हार मिली
बनाम ऑस्ट्रेलिया- 4 नवंबर

बारिश ने किया अफगानिस्तान का काम खराब…
एसोसिएट टीमों की बात करें तो इनमें अफगानिस्तान को ही सबसे मजबूत माना जा रहा था, यही वजह रही कि वह सुपर-12 में उन टीमों में शामिल थी जो पहले से ही 8 टीमों में शामिल थी. लेकिन टी-20 वर्ल्ड कप में बारिश उसके लिए मुश्किल पैदा करने वाली वजह बन गई. अफगानिस्तान के पास आयरलैंड या श्रीलंका के खिलाफ मैच जीतने का मौका था, क्योंकि बाकि दो मैच इंग्लैंड, न्यूजीलैंड जैसी मजबूत टीमों से थे. लेकिन बारिश के साथ-साथ खराब खेल भी अफगानिस्तान को ले डूबा और अब वह वर्ल्ड कप से बाहर है.

ग्रुप-1 से कौन सेमीफाइनल में जाएगा?
ग्रुप-1 को पहले ही ग्रुप ऑफ डेथ कहा जा रहा था, ऐसे में अफगानिस्तान के लिए यहां चीज़ें आसान नहीं थीं. अब सेमीफाइनल का समीकरण देखें तो ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड ऐसी टीमें हैं जिनका सेमीफाइनल में पहुंचना पक्का माना जा रहा है. इंग्लैंड और श्रीलंका भी अभी रेस में बरकरार हैं, लेकिन उन्हें कुछ चमत्कार करना होगा और बाकी टीमों के मैच पर निर्भर रहना होगा.

Latest articles

सीएम डॉ. मोहन यादव ने 101 पुलिस कर्मियों को ‘रुस्तमजी अवार्ड’ से नवाजा, बोले- हर साल दिए जाएंगे पुरस्कार

भोपाल। राजधानी के रविंद्र भवन में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन...

शादी का झांसा देकर युवती से 6 साल तक किया शारीरिक शोषण, भाजपा के पूर्व विधायक के भतीजे पर एफआईआर दर्ज

भोपाल। जिले के राजगढ़ थाना अंतर्गत भाजपा के पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया के भतीजे...

दादाजी धाम में द्वितीय बड़ा मंगल पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब, होगा सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ

भोपाल। जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में ज्येष्ठ माह के पावन...

‘लव जिहाद’ की आशंका: हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने मुस्लिम युवक के मुंह पर पोता गोबर और स्याही

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र में रविवार शाम उस वक्त भारी हंगामा खड़ा...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...