12.6 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यराजस्थान: 'बीजेपी के 3 नेता OTS में अधिकारीयों को धमकाते हैं' डोटासरा...

राजस्थान: ‘बीजेपी के 3 नेता OTS में अधिकारीयों को धमकाते हैं’ डोटासरा ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Published on

उदयपुर:

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सोमवार को डबोक एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और राज्य की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। डोटासरा ने कहा कि मदन राठौड़ के पास कोई विजन नहीं है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, ‘छह से आठ महीने में उनका कोई विजन देखा क्या? छत पर भाजपा का झंडा फहरा रहे हैं। ये नौटंकी करने वाले लोग हैं।’

मुख्यमंत्री केवल भाषण तक सीमित- डोटासरा
डोटासरा ने कांग्रेस के शासनकाल की तुलना करते हुए कहा, ‘हमारे समय में मुस्लिम समुदाय से लेकर 36 कौम का विकास हुआ, ये तो अभी आए हैं।’ उन्होंने मुख्यमंत्री पर भी निशाना साधा और कहा कि वे केवल भाषण तक सीमित हो गए हैं, वो भी ‘दिल्ली से आने वाली पर्ची’ पर। साथ ही, उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में ब्यूरोक्रेसी पूरी तरह हावी हो चुकी है।

बीजेपी के इन 3 नेताओं पर OTS को धमकाने का आरोप
पीसीसी चीफ ने बेरोजगारी के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा, ‘लाखों नौकरियों की बात करने वाली भाजपा ने रोजगार नहीं दिया। लाखों बेरोजगार बैठे हैं और सरकार सिर्फ हजारों भर्तियां निकाल रही है।’ इसके अलावा, उन्होंने एक अनाधिकृत कमेटी के गठन पर सवाल उठाया। डोटासरा ने कहा, ‘परिसीमन सरकार का काम है, लेकिन राजेंद्र राठौड़, अरुण चतुर्वेदी और घनश्याम तिवाड़ी जैसे नेता OTS में अधिकारियों को धमकाते हैं और CMO में मीटिंग लेते हैं। मुख्यमंत्री कुछ नहीं कह पाते क्योंकि न तो उनके पास अनुभव है और न ही अधिकार।’डोटासरा के इन बयानों से राज्य में सियासी माहौल गरमा गया है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि भाजपा इन आरोपों का जवाब कैसे देती है।

खेरवाड़ा सम्मेलन से पहले CID-CB ऑफिस में बयान
डोटासरा खेरवाड़ा विधानसभा में कांग्रेस सम्मेलन को संबोधित करने वाले हैं। इससे पहले वे नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के साथ उदयपुर के CID-CB ऑफिस पहुंचे। यहां कोटा रेंज आईजी रवि दत्त गौड़ के खिलाफ दिए गए बयान के मामले में बयान दर्ज कराए जाएंगे। दोनों नेताओं ने आईजी को धमकी भरे अंदाज में चेतावनी दी थी कि ‘मुख्यमंत्री और ओम बिरला भी नहीं बचा पाएंगे। कांग्रेस कार्यकर्ता पीछे पड़ गए तो रवि दत्त घुटनों के बल आ जाएंगे।’

भाजपा सरकार के वादे और विफलताएं
डोटासरा ने भाजपा सरकार पर जनता से किए वादों को पूरा न करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘डेढ़ साल में भाजपा ने संकल्प-पत्र में किए गए एक भी वादे को पूरा नहीं किया। संकल्प-पत्र की बात करने को भी तैयार नहीं हैं।’ उन्होंने भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। डोटासरा के मुताबिक, ‘करप्शन और अपराध इस कदर बढ़ गया है कि सरकार की तरफ से कोई जवाबदेही नहीं दिखती। मंत्री और विधायक अनर्गल बयान देकर समाज में जहर घोल रहे हैं।’

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...