17.6 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यराजस्थान: पिकनिक मनाने जा रहे स्कूली बच्चों की बस पलटी, 3 की...

राजस्थान: पिकनिक मनाने जा रहे स्कूली बच्चों की बस पलटी, 3 की मौत; 55 छात्र घायल

Published on

राजसमंद:

राजस्थान के देसूरी नाल में रविवार सुबह करीब 10 बजे एक दर्दनाक हादसा हुआ। पिकनिक पर जा रहे स्कूली बच्चों से भरी बस पलट गई। इस हादसे में 3 बच्चों की मौत हो गई और 55 से अधिक बच्चे घायल हो गए। बस में 60 बच्चे सवार थे। ये बच्चे आमेट ब्लॉक के राछेटी पंचायत के मानकदेह गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल के थे। गढ़बोर से देसूरी जाते समय पंजाब मोड़ पर बस बेकाबू होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। पुलिस और प्रशासन ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया।

60 बच्चे थे बस में सवार
जानकारी के अनुसार, आमेट ब्लॉक के मानकदेह गांव के स्कूली बच्चे रविवार सुबह पिकनिक के लिए निकले थे। उनकी बस गढ़बोर से देसूरी जा रही थी। देसूरी नाल में पंजाब मोड़ पर एक तीखे मोड़ पर बस अनियंत्रित हो गई। बस पलट गई। इस हादसे में तीन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। 55 से अधिक बच्चे घायल हो गए। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने मदद के लिए शोर मचाया। कुछ लोग बच्चों को बस से निकालने में जुट गए।

पुलिस ने तीन मौत की पुष्टि की
चारभुजा थाना प्रभारी गोवर्धन सिंह ने बताया कि आमेट ब्लॉक में राछेटी पंचायत के मानकदेह गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल के 60 बच्चे पिकनिक टूर पर रविवार सुबह गांव से निकले थे। बस गढ़बोर से देसूरी की तरफ जा रही थी, तभी देसूरी नाल में पंजाब मोड़ पर बेकाबू होकर पलट गई। उन्होंने आगे बताया कि हादसे में 3 छात्रों की दर्दनाक मौत हो गई। जिनके शव को गढ़बोर अस्पताल के मोर्चरी में रखवाए हैं। वहीं, 55 से ज्यादा बच्चे घायल को हो गए। कुछ घायलों को देसूरी अस्पताल और कुछ को गढ़बोर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

हादसे के बाद शोक की लहर
वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही बच्चों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। हादसे के बाद देसूरी नाल में जाम लग गया। स्टेट हाईवे कुछ देर के लिए बंद रहा। पुलिस ने हाईवे पर यातायात को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस तैनात की। कुंभलगढ़ पुलिस उप अधीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह राठौड़, तहसीलदार गढ़बोर और अन्य राहतकर्मी भी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए। घायल बच्चों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। प्रशासन ने मृत बच्चों के परिवारों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। इस हादसे से पूरे इलाके में शोक की लहर है।

Latest articles

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...