16.4 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराज्यराजस्थान: चुनाव नतीजे से पहले इलेक्शन कमीशन पर जमकर बरसे गोविंद डोटासरा,...

राजस्थान: चुनाव नतीजे से पहले इलेक्शन कमीशन पर जमकर बरसे गोविंद डोटासरा, इन मुद्दों पर जताई गहरी नाराजगी

Published on

जयपुर

लोकसभा चुनाव की मतगणना के एक दिन पहले पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने चुनाव आयोग पर जमकर निशाना साधते हुए हमला किया। मीडिया से बातचीत करते हुए डोटासरा ने सोमवार को कहा कि निर्वाचन आयोग मोदी सरकार के दबाव में काम कर रहा हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि हमने निर्वाचन आयोग में कई शिकायतें की, लेकिन इनमें से एक भी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। एक भी शिकायत पर किसी को नोटिस नहीं दिया गया। एक तरीके से चुनाव आयोग पंगू बन गया है।

डोटासरा ने चुनाव आयोग को पंगू बताया
डोटासरा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में निर्वाचन आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग को पंगू करार दे दिया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग मोदी सरकार के दबाव में काम कर रहा है। डोटासरा ने आरोप लगाया कि प्रदेश कांग्रेस की ओर से कई शिकायतें की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। प्रदेश कांग्रेस के महासचिव जसवंत सिंह गुर्जर ने (NBT) को बताया कि लोकसभा चुनाव के दौरान प्रदेश कांग्रेस ने 26 शिकायतें दर्ज करवाई हैं। इनमें से एक भी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई हैं।

डोटासरा ने कहा, इंडिया गठबधंन के पक्ष में वोटिंग हुई
गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि 4 जून को चुनाव परिणाम आएंगे। हमारे कार्यकर्ताओं ने जिस तरह से मेहनत की है, उससे हमें पूरा विश्वास है कि जनता ने आशीर्वाद दिया हैं। उन्होंने दावा किया है कि इंडिया गठबंधन के पक्ष में वोटिंग हुई हैं। हम अच्छी खासी सीट जीत रहे हैं। डोटासरा ने कहा कि हम 10 सीट पर हर हाल में चुनाव जीत रहे हैं। 7-8 सीटों पर कड़ा मुकाबला है। हमारे कई लोगों ने EVM के सामने पहरा भी लगाया है। निर्वाचन आयोग से हमने 26 शिकायतों पर कुछ नहीं किया है।

मतगणना के दिन कुछ भी हो सकता है, डोटासरा का हमला
पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा जिस तरह जयराम रमेश ने बात कही है कि अमित शाह जी ने देश भर के 150 कलेक्टर को फोन किए हैं, तो ऐसे में हमें अंदेशा है कि मतगणना के दिन कुछ भी हो सकता है। बता दें कि जयराम रमेश के बयान पर मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि ऐसा कैसे हो सकता है?…क्या कोई उनको (डीएम/आरओ) प्रभावित कर सकता है? हमें बताएं कि यह किसने किया, हम उसको सज़ा देंगे…यह ठीक नहीं है कि आप अफवाह फैलाएं और सभी को शक के दायरे में ले आएं’।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...