5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यराजस्थान: मैं बोल रहा हूं, मतलब मुख्यमंत्री जी बोल रहे हैं, किरोड़ी...

राजस्थान: मैं बोल रहा हूं, मतलब मुख्यमंत्री जी बोल रहे हैं, किरोड़ी के बयान ने चढ़ाया सियासी पारा

Published on

टोंक

राजस्थान के टोंक जिले में समरावता गांव में हुई हिंसा के बाद कांग्रेस और बीजेपी में जमकर सियासत हो रही है। नेता एक दूसरे पर जमकर सियासी हमले कर रहे हैं। इस बीच कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए बड़ा बयान दिया। उन्होंने मीडिया में एक सवाल के जवाब में कहा कि जो ‘मैं बोल रहा हूं, मतलब मुख्यमंत्री जी बोल रहे हैं।‘ इस बयान से सियासी गलियारों में जमकर हलचल मच गई है। इधर, राजनीतिक जानकार समरावता मामले को लेकर किरोड़ी के इस बयान के पीछे का संकेत और मंशा को लेकर कयास लगा रहे हैं।

मैं बोल रहा हूं, मतलब मुख्यमंत्री जी बोल रहे हैं
दरअसल, समरावता मामलेे में टोंक जेल में बंद नरेश मीणा से कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा मिलने गए, जहां उन्होंने नरेश मीणा से मुलाकात की। इसके बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कांग्रेस पर पलटवार किया। उनसे पूछा गया कि समरावता मामले में कांग्रेस का कहना है कि मुख्यमंत्री का कोई बयान या प्रतिक्रिया नहीं आई है। इस पर किरोड़ी लाल मीणा ने पलटवार करते हुए कहा कि ‘जब मैं बोल रहा हूं, इसका मतलब मुख्यमंत्री जी बोल रहे हैं। उनकी यह बात सुनकर मीडिया कर्मी और वहां मौजूद लोग भी मुस्कुरा उठे। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर सरकार की ओर से जांच की जा रही है।

पायलट को करारा जवाब, बैठे बैठे बयान देने से कुछ नहीं होता
मीडिया से बातचीत के दौरान किरोड़ी लाल मीणा ने टोंक विधायक सचिन पायलट को भी करारा जवाब दिया। उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि बैठे-बैठे बयान देने से कुछ नहीं होता है। मेरी तरह जमीन पर उतरना चाहिए। वह केवल तिल को ताड़ बनाने में जुटे हुए और मुझे भी तिल को ताड़ बनाना आता है। उन्होंने पायलट पर निशाना साधते हुए कहा कि हमें भी पता है कि गहलोत सरकार में कितनी न्यायिक जांच हुई है और गहलोत ने कितने मामले दफन कर दिए। उन्होंने कहा कि कितने उन्होंने मामलों में न्यायिक जांच हुई है, उसकी लिस्ट मैं दे दूंगा। इसीलिए इस मामले में कांग्रेस के अनुसार कोई लिपापाती नहीं होने वाली है।

गुस्सा खाकर किरोड़ी कुर्सी से उठे और गृह राज्य मंत्री को ले गए
इस दौरान मंत्री किरोड़ी लाल मीणा और गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म के साथ समरावता गांव पहुंचे। किरोड़ी लाल और जवाहर सिंह ने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी पीड़ा सुनी। इस दौरान गृह राज्य मंत्री ने कहा कि निर्दोष किसी भी व्यक्ति को नहीं फंसने दिया जाएगा। बातचीत के दौरान मंत्री किरोड़ी लाल और जवाहर सिंह के सामने ग्रामीण काफी बिफर गए। एक ग्रामीण की बात सुनकर किरोड़ी लाल मीणा गुस्से से कुर्सी से उठ गए और उन्होंने गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह से भी चलने के लिए कह दिया, जब दोनों मंत्री जाने लगे, तो ग्रामीणों ने नरेश मीणा की जमकर नारे लगाए।

10 लाख रुपये इकट्ठा कर लो, फिर भी रिहाई संभव नहीं
इस दौरान समरावता गांव में मंत्री किरोड़ी लाल मीणा नाराज हो गए। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की नरेश मीणा की रिहाई की मांग को खारिज करते हुए इसे बेतुका बताया। किरोड़ी ने कहा कि गांव के कुछ शरारती तत्व ग्रामीणों को भड़का रहे हैं। उन्होंने कहा कि भले ही 10 लाख रुपये इकट्ठा कर लो, फिर भी रिहाई संभव नहीं है। उन्होंने आश्वासन दिया कि नुकसान का सर्वे किया जाएगा और मदद प्रदान की जाएगी, लेकिन कानून के खिलाफ कोई भी कार्रवाई संभव नहीं है।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...