17.4 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यराजस्थान: 20 सालों से बंद अवैध खनन शुरू हुआ तो भड़के लोग,...

राजस्थान: 20 सालों से बंद अवैध खनन शुरू हुआ तो भड़के लोग, बीजेपी की भजनलाल सरकार को आना पड़ा बैकफुट पर

Published on

झुंझुनूं

राजस्थान के झुंझुनूं जिले में स्थित कान्हा पहाड़ में लगभग 20 साल बाद फिर शुरू हुए खनन और ब्लास्टिंग के चलते यहां बीते कुछ दिनों से लोग आक्रोशित हैं। इसे लेकर स्थानीय लोग और पूर्व मंत्री राजेन्द्र गुढा के साथ धरना दे रहे थे। जनता और पूर्व झुंझुनूं के मांग के आगे शनिवार को जिला प्रशासन को अंतत झुकना पड़ा। जिला प्रशासन ने आज खनन और ब्लास्टिंग को एक बार फिर बंद कराने के मजबूर होना पड़ा। बंद के आदेश की खबरों में कान्हा पड़ाडी के आसपास बसे लोगों में इस बात तो लकर खुशी की लहर है। बता दें कि यहां पिछले दिनों मैसर्स जवान रॉकमूवर्स ने तीन में से एक खनन पट्टे की स्वीकृति ले ली थी। इसके बाद 23 अगस्त से खनन कार्य शुरू कर दिया था। वहीं 25 नवंबर को भारी ब्लास्टिंग की जा रही थी, जिससे लोग परेशान थे।

पूर्व मंत्री गुढ़ा सहित कई नेता कर रहे थे विरोध प्रदर्शन
कान्हा पहाड़ पर खनन और ब्लास्टिंग का विरोध करने के लिए पूर्व मंत्री राजेन्द्र गुढा और राजस्थान मदरसा बोर्ड के चैयरमेन एमडी चौपदार सहित शहर के अन्य स्थानीय नेताओं ने मोर्चा खोल रखा था। झुंझुनूं शहर में कान्हा पहाड़ी पर कुछ दिनों पहले वापस से शुरू हुए खनन कार्य के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए धरना प्रदर्शन किया। शासन प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। लोग बड़ी संख्या में कान्हा पहाड़ी के उन तहलटियों में जमा हो गए जो खनन के कारण पहाडियों के बनी है।

गुढ़ा बोले- खनन कार्य सालों से बंद, आबादी क्षेत्र भी फिर क्यों चालू किया
पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह गुढ़ा ने मौके पर पहुंचे। यहां उन्होंने प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि यहां खनन कार्य सालों से बंद था। प्रशासन ने पैसों का खेला कर वापस लीज को चालू करवाया है। इसको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यहां आबादी है, किसी सूरत में यहां खनन नहीं होने देंगे। उन्होंने प्रशासन को चेताते हुए कहा कि यहां पर किसी भी प्रकार का खनन और ब्लास्टिंग नहीं होने देंगे। साफ किया गया कि जब तक बंद करने के आदेश जारी नहीं होंगे, धरना जारी रहेगा। गुढ़ा ने प्रशासनिक अधिकारियों पर आरोप लगाया कि पैसों के दम पर गलत रिपोर्ट भेजी गई। गलत रिपोर्ट के आधार परमिशन ली गई जो बर्दाश्त नहीं होगी। पैसों के दम दी गई परमिशन को रद्द करना होगा। शहर में आबादी इलाके के पास स्थित कान्हा पहाड़ी में शासन प्रशासन की ओर से लीज धारक को फिर से खनन-ब्लास्टिंग की अनुमति देने का गुस्सा थे।

जब होती है पहाड़ में ब्लास्टिंग तो लगता है झुंझुनूं शहर में आया है भूकंप
धरना प्रदर्शन में शामिल होने वाले स्थानीय निवासी खादिम तगाला ने बताया कि प्रशासन ने पहाड़ी के पास बसी आबादी का ध्यान नहीं रखा। हर रोज यहां ब्लास्टिंग होने हो रही है। जब ब्लास्टिंग होती है तो ऐसा लगता है कि झुंझुनूं में भूकंप के झटके लग रहे हो। वहीं असलम मिर्जा ने आपबीती बताते हुए कहा कि हमारे मकान पहाड़ी से 300 मीटर की दूरी पर है। पूरी रात खनन का काम होता है। मशीनों की आवाज होती है। आवाज के कारण लोगों रात को सोना भी मुश्किल हो गया है।

घनी आबादी में ब्लास्टिंग से हो रहा है जीवन के साथ खिलवाड़
शिक्षक नेता यूनुस भाटी ने कहा- ब्लास्टिंग से धूल मिट्टी बहुत उड़ती है। इससे लोगों में सांस लेने में दिक्कत हो रही है। युवा नेता इब्राहिम खान ने सवालिया अंदाज में कहा कि इतनी घनी आबादी में ब्लास्टिंग के इजाजत कैसे दे दी। यह आम लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ हैं, इसको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आमीन भाटी एवं इम्तियाज तगाला ने बताया कि ब्लास्टिंग से आसपास के घरों में दरार आ गई है। स्थानीय लोग डर के साये में जी रहे है। नन्हें बच्चों को हाल बेहाल हो जाता है जब तेज ब्लास्टिंग से धमाके होते है।

Latest articles

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...