17.4 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यराजस्थान : लोहे का पाइप मारकर हत्या, फिर बाइक परहिन्दू प्रेमी के...

राजस्थान : लोहे का पाइप मारकर हत्या, फिर बाइक परहिन्दू प्रेमी के साथ पति की लाश लेकर घूमी पत्नी

Published on

जयपुर ,

राजस्थान की राजधानी जयपुर के मुहाना इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी और सबूत मिटाने के लिए शव को आग के हवाले कर दिया. पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है. मृतक धन्नालाल सैनी सब्जी बेचने का काम करता था. उसकी पत्नी गोपाली देवी पिछले पांच सालों से आरोपी दीनदयाल के साथ प्रेम संबंध में थी. धन्नालाल को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था.

15 मार्च 2025 को धन्नालाल अपनी पत्नी की सच्चाई जानने के लिए सागरनेर स्थित दीनदयाल की दुकान श्याम फैशन पर पहुंचा. उसने गोपाली और दीनदयाल को साथ देखा. इसी दौरान दोनों ने धन्नालाल को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली. दीनदयाल और गोपाली ने धन्नालाल को दुकान के ऊपर ले जाकर लोहे के पाइप से उसके सिर पर वार किया. जब वह घायल होकर गिर पड़ा, तो रस्सी से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी.

प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या
हत्या के बाद दोनों ने शव को प्लास्टिक की थैली में पैक किया और दीनदयाल की बाइक से रिंग रोड के पास भैरूजी मंदिर के जंगल में ले गए. वहां पहचान छिपाने के लिए शव पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी.

पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
हत्या के बाद गोपाली देवी अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर भागने की योजना बना रही थी, लेकिन पुलिस ने मुहाना थाना क्षेत्र में तेजी से जांच करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. मृतक के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त सजा की मांग की है

Latest articles

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...