28.9 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्य'बंदरों की तरह रोज उछल रहे राजभर', अखिलेश के बाद स्वामी प्रसाद...

‘बंदरों की तरह रोज उछल रहे राजभर’, अखिलेश के बाद स्वामी प्रसाद का तंज

Published on

लखनऊ,

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर और समाजवादी पार्टी (सपा) के बीच तलाक हो गया है. इसके बाद राजभर अब सपा नेताओं के निशाने पर हैं. सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने गुरुवार को ओम प्रकाश राजभर पर तंज कसते हुए कहा कि वह बंदरों की तरह रोज उछल कूद कर रहे हैं.

सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा, ‘जिस तरीके से आज बंदरों की तरह एक डाल से कूदकर दूसरी डाल पर आने और जाने का क्रम बना है, यह गलत है. राजभर की पार्टी को उतनी सीटें दी गई जितनी मांगी थीं. बीजेपी गठबंधन में वह कम सीट जीते थे या तो राजभर को अतिमहत्वाकांक्षा है या उनका उल्लू कहीं सीधा होता नजर आ रहा है.’

सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि रोज उछल कूद करने से अहमियत घटती है और पार्टियां भी उन्हें गंभीरता से लेना छोड़ देती है, जहां जाने की बात कर रहे थे उसने पहले ही नो-एंट्री का फरमान जारी कर दिया. बीएसपी चार बार सत्ता में रह चुकी हैं, लेकिन जब ओम प्रकाश राजभर वहां जाने की बात कर रहे थे, तभी उसने अपने दरवाजे ही बंद कर लिए.

ओम प्रकाश राजभर पर तंज कसते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि वह बीजेपी और बीएसपी में जाना चाहते हैं लेकिन कोई लेना नहीं चाहता, अखिलेश यूपी के सीएम रह चुके हैं, आज नेता विरोधी दल हैं. उनका एक स्थान है. अगर राजभर किसी को सलाह देना उचित समझते तो यह तरीका नहीं है.

सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा, ‘सलाह के रूप में कहानी है तो कहें पर आपस में कोई बातचीत हुई नहीं और चैनल में बयान आ गए. यह सलाह नहीं सुर्खियों में बने रहने की ओछी राजनीति है. इस तरह की अंदरूनी बातों को मीडिया में देना राजनीतिक कुशलता नहीं है. सपा के संगठन की सारी जिम्मेदारी अखिलेश की है.’

शिवपाल सिंह यादव और अखिलेश यादव के बीच खींची तलवार पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा ने कहा कि सपा में मेरे आने से पहले से यह चल रहा है, यह दो नेताओं का नहीं बल्कि चाचा भतीजे का मामला है. एसटीएफ द्वारा हुई पूछताछ पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि हमारे विभाग में 5 साल में कोई जगह ही नहीं निकली थी, यह बदनाम करने की साजिश है.

Latest articles

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...