9.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यहत्या के इस केस में बरी हुआ राम रहीम, हाईकोर्ट ने पलट...

हत्या के इस केस में बरी हुआ राम रहीम, हाईकोर्ट ने पलट दिया सीबीआई कोर्ट का फैसला

Published on

चंडीगढ़:

पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए 1 जून को मतदान होने है। पंजाब में होने वाले मतदान से पहले डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। हाईकोर्ट ने सीबीआई कोर्ट के फैसले को बदलते हुए राम रहीम को डेरे के पूर्व मैनेजर रंजीत हत्याकांड मामले में बरी कर दिया है। सीबीआई कोर्ट के फैसले को रद्द करते हुए हाईकोर्ट ने राम रहीम सहित 5 आरोपियों को बरी कर दिया है।

बता दें कि 22 साल पुराने इस मामले में सीबीआई कोर्ट ने डेरा मुखी राम रहीम को दोषी करार दिया था। राम रहीम पर आरोप था कि उसने डेरे की प्रबंधन समिति के सदस्य रहे कुरुक्षेत्र के रणजीत सिंह की गोली मरवाकर हत्या करवा दी थी। ये मामला सीबीआई को सौंपा गया था। अक्तूबर 2021 में डेरा मुखी सहित पांच आरोपियों को दोषी करार दिया गया था। इस मामले में सीबीआई की अदालत ने राम रहीम को दोषी करार देते हुए उम्र कैद की सजा सुनाई थी।

सीबीआई के फैसले को किया रद्द
उम्र कैद की सजा के खिलाफ राम रहीम ने हाईकोर्ट में अपील दाखिल की थी। हाई कोर्ट ने उसकी अपील पर मंगलवार को फैसला सुनाते हुए सीबीआई की अदालत के फैसले को रद्द कर दिया है। इस मामले में अभी विस्तृत आदेश आना बाकी है।अब हाईकोर्ट ने इस फैसले को रद्द कर दिया है। फिलहाल रामरहीम जेल में बंद है। उसे पत्रकार हत्याकांड और साध्वी रेप केस में उसे सजा हुई है।

जेल में ही रहेगा राम रहीम
राम रहीम को भले ही इस मामले में राहत मिली हो लेकिन उसे अभी भी जेल के अंदर ही रहना पड़ेगा। राम रहीम दो साध्वियों के यौन शोषण मामले में उसे 20 साल और छत्रपति हत्याकांड में उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। वो हरियाणा के रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहा है। राम रहीम को 25 अगस्त 2017 को पंचकूला की सीबीआई की विशेष अदालत ने इन मामलों में दोषी करार दिया था।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...