12.5 C
London
Tuesday, May 19, 2026
Homeराज्यबंगाल में राम राज्य तभी आएगा, जब 9% हिंदू हमारे साथ खड़े...

बंगाल में राम राज्य तभी आएगा, जब 9% हिंदू हमारे साथ खड़े होंगे… रामनवमी पर मिथुन चक्रवर्ती का विवदित बयान

Published on

कोलकाता

पश्चिम बंगाल में रविवार को रामनवमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। अभिनेता और बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती और अन्य पार्टी नेताओं ने रामनवमी शोभा यात्रा में भाग लिया और जय श्री राम के नारे लगे। इस दौरान मिथुन चक्रवर्ती ने राम नवमी पर कई बातें कहीं। उन्होंने TMC नेताओं के आरोपों का जवाब दिया। TMC नेता अक्सर BJP पर हिंसा फैलाने का आरोप लगाते हैं। इस पर मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि ये लोग बार-बार कहते हैं कि BJP हिंसा फैलाती है। आज सड़कों पर 1 लाख से ज़्यादा लोग थे, क्या आपने कहीं हिंसा देखी? तो मुझे बताइए कि बीजेपी कहां हिंसा फैलाती है? जुलूस के अंत में मिथुन ने कहा कि पश्चिम बंगाल में राम राज्य तभी स्थापित होगा जब 9 प्रतिशत हिंदू हमारे साथ खड़े होंगे।

कुणाल घोष के हिन्दू-मुस्लिम एकता वाले बयान पर कटाक्ष
मिथुन चक्रवर्ती ने टीएमसी नेता कुणाल घोष के हिन्दू-मुस्लिम एकता वाले बयान पर भी कटाक्ष किया। कुणाल घोष ने ममता राज में हिन्दू-मुस्लिम एकता की बात कही थी। इस पर मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि हिन्दू-मुसलमान एक साथ चल रहे हैं? क्या यह ममता बनर्जी का मॉडल है? आप सच में मजाक कर रहे हैं। मिथुन चक्रवर्ती ने राम नवमी के महत्व पर भी बात की। उन्होंने कहा कि यह भगवान का दिन है। उन्होंने सनातन धर्म के लोगों के एक साथ आने पर खुशी जताई। हम बार-बार यह कहते रहे हैं कि हमें यह कहने में गर्व होना चाहिए कि हम सनातनी हैं।

सिलीगुड़ी में सांप्रदायिक सद्भाव का प्रदर्शन
इससे पहले मिथुन चक्रवर्ती ने केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार और अन्य पार्टी नेताओं ने बारासात में रामनवमी शोभा यात्रा में भाग लिया। पूर्वी मेदिनीपुर में बंगाल विधानसभा में नेता विपक्ष और BJP नेता सुवेंदु अधिकारी भी रामनवमी शोभा यात्रा में शामिल हुए। सिलीगुड़ी में रामनवमी के जुलूस में मुस्लिम युवाओं ने पानी की बोतलें बांटी और फूलों की वर्षा की। जो सांप्रदायिक सद्भाव का एक अनूठा उदाहरण था। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस ने कोलकाता के राम मंदिर में पूजा अर्चना की और राज्य में शांतिपूर्ण रामनवमी सुनिश्चित करने के लिए कानून प्रवर्तन विभागों के साथ समन्वय की बात कही। जादवपुर विश्वविद्यालय में भी रामनवमी मनाई गई, हालांकि विश्वविद्यालय प्रशासन ने पहले अनुमति देने से इनकार कर दिया था।

Latest articles

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में किया ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराध अनुसंधान को...

धनगर-गड़रिया समाज के सर्वांगीण विकास को सरकार संकल्पित : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनसुनवाई में समस्याओं का त्वरित समाधान, आमजन ने जताया आभार

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में आमजन और शासन के बीच सीधे संवाद...

अमृतसर में रावी-ब्यास ट्रिब्यूनल की बैठक में शामिल होंगे सीएम भगवंत मान, जल बंटवारे पर रखेंगे पंजाब का पक्ष

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने अमृतसर दौरे के दौरान आज एक बेहद...

More like this