20 C
London
Tuesday, May 26, 2026
Homeराजनीतिपाकिस्तान से तना-तनी के बीच रणदीप सुरजेवाला का बड़ा बयान, बोले- 'कई...

पाकिस्तान से तना-तनी के बीच रणदीप सुरजेवाला का बड़ा बयान, बोले- ‘कई बीजेपी नेताओं के ISI से संबंध’

Published on

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल, 2025 को हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच भारी तनाव है और पड़ोसी देश की ओर से युद्ध की धमकी भी दी जा चुकी है. इन सब के बीच मामले पर कांग्रेस के नेता ने बड़ा बयान दिया है . ताजा बयान रणदीप सुरजेवाला का आया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि बीजेपी और उग्रवादियों का चोली दामन का साथ है और ऐसे हमले तभी होते हैं जब बीजेपी सत्ता में होती है. कांग्रेस नेता ने कहा, “बीजेपी और उग्रवाद का कहीं ना कहीं चोली दामन का साथ बन गया है. आज आम जनमानस सवाल पूछ रहा है कि जब देश पर हमला होता है तो बीजेपी की सरकार क्यों होती है?”

‘मसूद अजहर को कंधार छोड़कर आए’
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, “IC 814 को पाकिस्तानी उग्रवादियों ने अगवा किया तो क्या बीजेपी के नेता जवाब देंगे कि पाकिस्तानी उग्रवादियों मौलाना मसूद अजहर और बाकी सब उग्रवादियों को मेहमान बनकर कश्मीर की जेल से छुड़वाकर बीजेपी के विदेश मंत्री कंधार (अफगानिस्तान)क्यों छोड़ कर आए थे?”संसद पर हमले का जिक्र करते हुए वो बोले, “जब बीजेपी की सरकार थी तो इतनी कमजोर सरकारी होती है के देश की संसद तक पर हमला हो गया था.”

‘पठानकोट, उरी और पुलवामा पर हमले के समय नरेंद्र मोदी पीएम’
उन्होंने आगे कहा, “जब बीजेपी की सरकार थी तो पठानकोट एयर बेस पर पाकिस्तान से आए उग्रवादियों ने हमला किया और केवल एयर बेस पर नहीं हमारे पुलिस स्टेशन तक उड़ा दिए. उरी आर्मी बेस पर हमला हुआ तब भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थे. नरेंद्र मोदी जब प्रधानमंत्री थे तो पुलवामा सीधे-सीधे हमला हुआ था, उसमें हमारे सेना के काफिले को उड़ा दिया, उस समय प्रधानमंत्री जी फिल्म की शूटिंग कर रहे थे. नगरोटा आर्मी बेस,अमरनाथ यात्रा और रियासी के अंदर इसी प्रकार से हमला हुआ और अब पहलगाम.”

‘बगैर बुलाए दावत खाने गए पाकिस्तान’
पीएम मोदी पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा, “इस देश के 75 साल के इतिहास में अकेले माननीय नरेंद्र मोदी ऐसे प्रधानमंत्री है जो बगैर बुलाए दावत खाने पाकिस्तान गए थे और उसके बदले में हमें पठानकोट का उग्रवादी हमला गिफ्ट रिटर्न के तौर पर पाकिस्तान ने दिया था. 75 साल में बीजेपी अकेली ऐसी पार्टी है जिन्होंने पाकिस्तान की कुख्यात और बदनाम ISI को हिंदुस्तान बुलाया था अमित शाह जी तब भी गृहमंत्री थे मोदी जी तब भी प्रधानमंत्री थे. एक बार नहीं अनेको बार बीजेपी के नेताओं के संबंध ISI से मिले हैं.”

Latest articles

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को देश की राजधानी...

गंगा दशहरा पर भरतपुर से ‘वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान-2026’ का आगाज, सीएम ने किया जल पूजन

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को गंगा दशहरा के पावन पर्व पर भरतपुर...

10वीं और 12वीं का परिणाम रहा 100 फीसदी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की संवेदनशील सोच से मिल रही नई पहचान

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की संवेदनशील और समावेशी सोच को धरातल पर साकार करता...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...