8.6 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयमंदी से प्लान चौपट, 2 करोड़ में बिक रहा है गांव, जिसमें...

मंदी से प्लान चौपट, 2 करोड़ में बिक रहा है गांव, जिसमें है 44 घर और होटल

Published on

नई दिल्ली,

साल 2008 में आई मंदी की मार की वजह से आज स्पेन का एक गांव बिकने की कगार पर पहुंच गया है. स्पेन और पुर्तगाल के बॉर्डर के पास बसा Salto De Castro गांव 2,60,000 यूरो (2,16,87,831 रुपये) में बिक रहा है. गांव पिछले तीन दशक से सुनसान पड़ा है. यहां की इमारतें जर्जर होकर टूटने लगी हैं. एक शख्स ने साल 2000 के आसपास इसे डेवलप करने के इरादे से खरीदा था. लेकिन 2008 में आई मंदी ने इसके प्लान को चौपट कर दिया और Salto De Castro गांव का कायापलट नहीं हो सका.

होटल से लेकर स्विमिंग पूल तक
जमोरा प्रांत में पुर्तगाल की सीमा के पास स्थित ये गांव मैड्रिड से तीन घंटे की ड्राइव की दूरी पर स्थित है. Salto De Castro में कई ऐसी इमारतें हैं, जिन्हें आप एक छोटे से स्पेनिश शहर के रूप में देख सकते हैं. इस गांव में 44 घर, एक होटल, एक चर्च, एक स्कूल, एक स्विमिंग पूल और यहां तक कि एक बैरक इमारत भी शामिल है, जिसमें सिविल गार्ड रहते थे. इन तमाम सुविधाओं के बावजूद Salto De Castro में लोग नहीं हैं. इस गांव को लोगों ने तीन दशक पहले ही इसे छोड़ दिया था.

यूरोजोन संकट ने फेरा पानी
गैलीशिया के एक शख्स ने 2000 के दशक की शुरुआत में एक पर्यटन स्थल के रूप डेवलप करने के इरादे से इस गांव को खरीदा था. लेकिन यूरोजोन संकट ने उसकी योजना पर पानी फेर दिया. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, खरीदार को रीप्रेजेंट करने वाली कंपनी रॉयल इन्वेस्ट के रॉनी रोड्रिग्ज ने कहा- ‘इस गांव के मालिक का यहां एक होटल बनाने का सपना था, जो पूरा नहीं हो सका.’

खरीदने के लिए तैयार हैं लोग
आइडियलिस्टा वेबसाइट पर संपत्ति को बेचने के लिए लिस्ट किया गया है. वेबसाइट पर मालिक ने बताया- ‘मैं इसे बेच रहा हूं, क्योंकि मैं एक शहरी निवासी हूं और गांव के रखरखाव को बनाए नहीं रख सकता.’ रोड्रिग्ज ने कहा कि रूस, फ्रांस, बेल्जियम और यूके से इस गांव को लेकर इंक्वायरी आई है. 300 लोगों ने खरीदने में दिलचस्पी भी दिखाई है. उन्होंने कहा कि एक संभावित खरीदार ने इसे बुक करने के लिए पहले ही पैसा जमा कर दिया है.

गांव में कब बने थे घर?
Salto De Castro का निर्माण बिजली उत्पादन कंपनी इबरडुएरो ने उन मजदूरों के परिवारों के लिए किया था, जो 1950 के दशक की शुरुआत में इस गांव के पास में जलाशय का निर्माण कर रहे थे. काम पूरा होने के बाद मजदूरों ने इस गांव को छोड़ दिया था. 1980 के दशक तक ये गांव पूरी तरह से खाली हो गया था. अब जो भी इसे खरीदेगा उसके सामने भी बड़ी चुनौती होगी, क्योंकि Salto De Castro को डेवलप करने के लिए बड़ी रकम की जरूरत होगी.

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...