15.6 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराजनीतिराहुल के साथ सफेद सलवार-कुर्ते में इस महिला को पहचाना? कभी हिरनी...

राहुल के साथ सफेद सलवार-कुर्ते में इस महिला को पहचाना? कभी हिरनी सी दौड़ती थीं

Published on

नई दिल्‍ली

कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी के साथ तस्‍वीर में दिख रही यह महिला कौन है? राहुल इनके साथ कंधे पर हाथ रखकर कहां जा रहे हैं? यह तस्‍वीर कब की है? आखिर राहुल ने इन्‍हें इतनी तवज्‍जो क्‍यों दी है? शायद आपके मन में भी ये सवाल उठ रहे होंगे। यह महिला कभी खेलों में देश की शान रही है। इन्‍होंने एशियन गेम्‍स में भारत का प्रतिनिधित्‍व किया है। वह अर्जुन अवार्ड से सम्‍मानित की जा चुकी हैं। अब, आपका और टेस्‍ट नहीं लेंगे। राहुल के साथ तस्‍वीर में दिख रही ये महिला हैं पद्मिनी थॉमस । वह दिग्‍गज महिला एथलीट रह चुकी हैं। राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हुए हैं। वह लोगों के साथ घुलमिल रहे हैं। सोमवार को पूर्व कांग्रेस अध्‍यक्ष तिरुअनंतपुरम के पलायम में थे। यह तस्‍वीर उसी दौरान ली गई है।

पद्मिनी थॉमस ने खूब किया है देश का नाम
पद्मिनी थॉमस केरल स्‍पोर्ट्स काउंसिल की पूर्व प्रेसीडेंट रही हैं। 1982 के एशियन गेम्‍स में उन्‍होंने दो इवेंट में सिल्‍वर और ब्रोंज मेडल जीता था। 4 × 100 मी रिले में उन्‍होंने रजत पदक और 400 मीटर दौड़ में कांस्‍य पदक जीता था। देश की जानी-मानी एथलीट में उनकी गिनती होती है। उन्‍हें अर्जुन पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया जा चुका है। उनकी शादी जॉन सेलवन से हुई थी। वह भी भारतीय एथलीट थे। 6 मई 2020 को जॉन की मौत हो गई थी। तिरुअनंतपुरम में वह अपने घर के टेरेस से गिर गए थे। उनके दो बच्‍चे हैं। बेटी का नाम डायना जॉन सेलवन और बेटे का डैनी जॉन सेलवन है। दोनों स्‍पोर्ट्सपर्सन हैं।

राहुल की यात्रा को लेकर उत्‍साह
राहुल की भारत जोड़ो यात्रा सुर्खियों में है। कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो’ यात्रा का केरल में आज यानी सोमवार को दूसरा दिन था। इसे लेकर लोगों में भारी उत्साह देखा गया। राहुल गांधी ने सुबह वेल्लायानी जंक्शन से पदयात्रा शुरू की। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इसके साक्षी बनने के लिए सड़कों के किनारे भी लोगों की भीड़ जुटी।

रविवार को नेमोम में पहले दिन की यात्रा समाप्त होने पर गांधी ने कहा कि केरल सभी का सम्मान करता है। खुद को कभी विभाजित नहीं होने देता। न ही नफरत फैलने देता है। उन्होंने कहा कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ एक प्रकार से इन्हीं विचारों का विस्तार है। गांधी वायनाड से सांसद हैं। इसके अलावा राज्य में पार्टी का आधार काफी मजबूत है। उनकी यात्रा 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों से गुजरेगी। 150 दिनों की अवधि में यह कन्याकुमारी से कश्मीर तक 3,570 किमी की दूरी तय करेगी। देश के 22 शहरों में रैलियां होंगी।

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...