16.8 C
London
Friday, May 8, 2026
Homeराज्यधर्म फुटबॉल है, साई बाबा नागरिक और बजरंग दल... शंकराचार्य के तल्ख...

धर्म फुटबॉल है, साई बाबा नागरिक और बजरंग दल… शंकराचार्य के तल्ख तेवर

Published on

दुर्ग ,

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती शनिवार को छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई पहुंचे. यहां उन्होंने बजरंग दल, धर्मांतरण, विनय कटियार और साई बाबा को लेकर बड़ा बयान दिया. कहा कि धर्मांतरण धार्मिक कारण से नहीं केवल राजनीतिक कारण से हो रहा है. ऐसे लोग चाहते हैं कि विश्व में केवल उनके धर्म के लोग ही हो जाएं.

शंकराचार्य ने कहा कि धर्मांतरण का विरोध भी धार्मिक कारण से नहीं हो रहा है. वह भी एक राजनीति कारण से किया जा रहा है. किसी की धर्मांतरण करके राजनीति सफल हो रही है तो कोई धर्मांतरण का विरोध करके राजनीति कर रहा है. सब चीजें राजनीति के लिए हो रही हैं. धर्म के लिए कुछ नहीं हो रहा है.

‘विनय कटियार की उपेक्षा हो रही है’
अविमुक्तेश्वरानंद ने विनय कटियार को लेकर भी बड़ा बयान दिया. कहा कि पहले राम जन्मभूमि आंदोलन में बजरंग दल की बड़ी भूमिका थी. विनय कटियार उसके अध्यक्ष थे, लेकिन अब राम मंदिर बन रहा है तो विनय कटियार की उपेक्षा हो रही है.

‘उन्हीं लोगों ने कटियार के योगदान को नकारा’
हम पूछना चाहते हैं कि उनकी उपेक्षा क्यों हो रही है? इसका मतलब यह है कि जो लोग मंदिर बना रहे हैं, उन्हीं लोगों ने उनके योगदान को नकार दिया है. साई बाबा के बारे में शंकराचार्य ने कहा कि वो भारत के नागरिक थे. अपना जीवन जीये और चले गए.

धर्म फुटबॉल हो गया है- शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि धर्म फुटबॉल हो गया है. कोई इधर से किक मार रहा है कोई उधर से. बजरंग दल एक संस्था का नाम है. संस्था का नाम रखने से कोई बजरंगबली नहीं हो जाता है. संस्था जैसा काम करेगी, वैसे ही उसकी छवि होगी.

 

Latest articles

कार्यपालक निदेशक ने किया CIM डिवीजन में ऑटो टेपिंग मशीन का उद्घाटन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में प्रदीप कुमार उपाध्याय कार्यपालक निदेशक, बीएचईएल, भोपाल ने कॉइल एवं...

बीएचईएल भोपाल में कैंटीनों में एसी लगाने की मांग के लिए कर्मचारियों का ऐबू को समर्थन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल की कैंटीनों में बढ़ती गर्मी के बीच कर्मचारियों की सुविधा हेतु...

तमिलनाडु में विजय के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ, CPM/CPI और VCK समर्थन देने को तैयार

नई दिल्ली। तमिलनाडु में टीवीके प्रमुख विजय के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो...

मध्य प्रदेश में जल्द हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार, दिग्गज मंत्रियों की होगी छुट्टी-शामिल हो सकते हैं कई चौंकाने वाले नाम!

भोपाल। पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...