19.5 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराजनीति'CM के सामान को आवास से बाहर निकालना लोकतंत्र का अपमान...', आप...

‘CM के सामान को आवास से बाहर निकालना लोकतंत्र का अपमान…’, आप सांसद संजय सिंह का LG पर हमला

Published on

नई दिल्ली,

आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह ने दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के साथ हुए व्यवहार पर जोरदार विरोध दर्ज किया है. उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली के उपराज्यपाल (LG) ने मुख्यमंत्री आतिशी के सामान को मुख्यमंत्री आवास से बाहर फेंकवाया, जिसे उन्होंने लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ एक गंभीर घटना करार दिया है. संजय सिंह ने प्रेस ब्रीफिंग में कहा, “यह कोई आम घटना नहीं है. एक निर्वाचित महिला मुख्यमंत्री के सामान को उनके आधिकारिक आवास से बाहर फेंक दिया गया. यह न केवल आतिशी के साथ बल्कि लोकतंत्र के साथ भी अन्याय है. दिल्ली के LG को किसने यह अधिकार दिया कि वे एक निर्वाचित मुख्यमंत्री के सामान को आवास से बाहर फेंक दें?”

संजय सिंह ने खुलासा किया कि लोक निर्माण विभाग (PWD) ने मुख्यमंत्री आतिशी को पहले ही 6 फ्लैगस्टाफ रो स्थित मुख्यमंत्री आवास की चाबियां सौंप दी थीं. इसके बावजूद, LG के आदेश पर उनके सामान को बाहर फेंक दिया गया. इस कदम पर सवाल उठाते हुए संजय सिंह ने पूछा, “जब PWD ने CM आतिशी को आवास की चाबियाँ सौंप दी थीं, तो फिर यह कार्रवाई क्यों की गई? क्या यह एक चुनी हुई सरकार को कमजोर करने का प्रयास है?”

आप सांसद संजय सिंह ने LG पर तीखा हमला करते हुए कहा, “यह LG तो एक नगर पार्षद का चुनाव भी नहीं जीत सकते, फिर भी इस तरह से शक्ति का दुरुपयोग कर रहे हैं. उनका काम प्रशासनिक जिम्मेदारियों को निभाना है, न कि एक निर्वाचित मुख्यमंत्री के साथ इस प्रकार का व्यवहार करना.” बंगला विवाद से दिल्ली की सियासत में एक बार फिर हलचल मची हुई है. आप ने इस घटना को लोकतंत्र पर सीधा हमला बताया है और आरोप लगाया है कि LG द्वारा की गई यह कार्रवाई जनादेश का अपमान है. पार्टी के अन्य नेताओं ने भी इस मुद्दे को लेकर अपनी चिंता व्यक्त की है.

मुख्यमंत्री आतिशी ने अभी तक इस घटना पर सार्वजनिक बयान नहीं दिया है, लेकिन उनके करीबी सूत्रों का कहना है कि वह इस अपमानजनक घटना से बेहद आहत हैं. माना जा रहा है कि वह जल्द ही इस पर अपनी प्रतिक्रिया देंगी. आप पार्टी इस घटना को लेकर आक्रामक रुख अपना रही है और संभावना जताई जा रही है कि पार्टी इस मुद्दे को लेकर बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन कर सकती है. पार्टी ने इसे दिल्ली के नागरिकों के लिए एक अहम मुद्दा बताया है और LG के इस कदम को सत्ता का दुरुपयोग करार दिया है.

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...