11 C
London
Thursday, April 16, 2026
Homeराजनीति'मुंह से निकला रिपीट, मन में था डिलीट', अखिलेश यादव ने 2...

‘मुंह से निकला रिपीट, मन में था डिलीट’, अखिलेश यादव ने 2 दिन बाद अमित शाह के बयान पर कसा तंज

Published on

लखनऊ:

दो दिन पहले मंगलवार को लोकसभा में वक्‍फ संशोधन बिल पर चर्चा के दौरान मजेदार वाकया पेश आया। केंद्रीय गृह मंत्री के भाषण के दौरान सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने पूछा- ‘आप हमारे योगी जी के बारे में कुछ कहेंगे’ तो अमित शाह ने तत्‍काल जवाब दिया- ‘वह भी रिपीट होंगे’। शाह का जवाब आते ही सामने अखिलेश के खेमे में मौजूद सांसदों में सन्‍नाटा छा गया और भाजपा सांसद अपनी मेजें थपथपाते हुए खिलखिलाने लगे। अब अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया के जरिये अमित शाह पर तंज कसा है।

शुक्रवार को सुबह अपने X हैंडल पर अखिलेश यादव ने लिखा है- ‘मुंह से निकला रिपीट, मन में था डिलीट!’। दरअसल, कुछ समय पहले अखिलेश यादव ने मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ को आउटगोइंग सीएम करार दिया था। यह भी कहते रहे हैं कि भाजपा में दिल्‍ली और लखनऊ में सब ठीक नहीं चल रहा है। अखिलेश ने यहां तक कहा है कि अब बुलडोजर कोई और चलवा रहा है। अब क्‍या विदाई की बेला में पद के साथ पहचान भी छीन लेंगे। ये अच्‍छी बात नहीं।

अब पता नहीं किसका रिप्‍लेसमेंट होने जा रहा: अखिलेश
अखिलेश यादव ने पिछले दिनों कहा था कि मुझे एक अखबार के जरिये पता चला है कि दिल्‍ली का सबसे अच्‍छा रिप्‍लेसमेंट कर सकता है तो योगी जी कर सकते हैं। अब पता नहीं किसका रिप्‍लेसमेंट होने जा रहा है। कौन से बाबा दिल्‍ली चले गए। महाकुंभ तो खत्‍म हो गया। यह बात मैं भी नहीं समझ पा रहा हूं कि एक विधायक कौन से बाबा को दिल्‍ली भेजने की बात कर रहे हैं।

पार्टी की वजह से ही सीएम की कुर्सी पर हूं: योगी
इन कयासबाजियों को लेकर स्‍वयं मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने भी एक न्‍यूज एजेंसी से इंटरव्‍यू में जवाब दिया है। योगी ने कहा कि अगर मेरी भाजपा के केंद्रीय नेताओं के साथ सामंजस्‍य सही नहीं रहता तो क्‍या वह मुख्‍यमंत्री पद पर बने रह सकते हैं। वह पार्टी की वजह से ही सीएम की कुर्सी पर हैं। बाकी बोलने के लिए कोई कुछ भी बोलता है। किसी का मुंह थोड़े ही बंद कर सकता हूं।

Latest articles

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...