9.5 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeखेलभारत रत्न वापस कर दो...', ऑनलाइन गेम‍िंग पर घ‍िरे सच‍िन तेंदुलकर, महाराष्ट्र...

भारत रत्न वापस कर दो…’, ऑनलाइन गेम‍िंग पर घ‍िरे सच‍िन तेंदुलकर, महाराष्ट्र के इस MLA ने समर्थंकों संग किया प्रदर्शन

Published on

मुंबई,

क्रिकेट के भगवान सच‍िन तेंदुलकर ऑनलाइन गेम‍िंग को प्रमोट करने पर न‍िशाने पर आ गए हैं. मास्टर-ब्लास्टर सच‍िन तेंदुलकर के ख‍िलाफ गुरुवार को उनके मुंबई में मौजूद घर के बाहर प्रदर्शन किया गया. यह प्रदर्शन महाराष्ट्र के न‍िर्दलीय विधायक बच्चू कडू और उनके समर्थकों ने किया.

बच्चू कडू ने प्रदर्शन को लेकर कई फोटो ट्व‍िटर पर शेयर किए. उन्होंने कई ट्ववीट कर प्रदर्शन की वजह भी बताई. बच्चू ने ल‍िखा, “भारत रत्न सचिन तेंदुलकर से बार-बार पेटीएम फर्स्ट गैम्बल‍िंग विज्ञापनों को बंद करने का अनुरोध किया. लेकिन अब तक ऐसा नहीं हुआ है. हम तेंदुलकर के खिलाफ नहीं हैं लेकिन एक भारत रत्न व्यक्ति के लिए यह अशोभनीय है. या तो उन्हें विज्ञापन बंद कर देना चाहिए या फिर भारत रत्न लौटा देना चाहिए”

कौन हैं बच्चू कडू, जिन्होंने तेंदुलकर के ख‍िलाफ मोर्चा खेला?
ओमप्रकाश बाबाराव कडु (बच्चू कडू) महाराष्ट्र के अचलपुर से विधान सभा के एक स्वतंत्र सदस्य हैं. अचलपुर विधानसभा क्षेत्र अमरावती (लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र) का एक हिस्सा है. वह 2004 से 2019 तक लगातार चार बार महाराष्ट्र विधानसभा के लिए चुने गए हैं. बच्चू वर्तमान में अपने खिलाफ एक मामले में दो साल की सजा काट रहे हैं. इससे पहले भी बच्चू कडू ने सच‍िन तेंदुलकर को ऑनलाइन गेम‍िंग को लेकर धमकाया था. उन्होंने सच‍िन तेंदुलकर को लीगल नोटिस भेजने की बात कही थी.

Latest articles

बीएचईएल के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में दो अधिकारियों के बीच मारपीट, दोनों निलंबित

भोपाल स्थित भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में सोमवार को दो...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश...

गुना-सीधी में सीएम का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: एसपी-कलेक्टर हटाए, नए अधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल मध्यप्रदेश में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना और सीधी जिलों में...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...