13.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यRJD ने ताबूत से की नए संसद भवन की तुलना, बीजेपी नेता...

RJD ने ताबूत से की नए संसद भवन की तुलना, बीजेपी नेता बोले- तुम्हें इसी में गाड़ देगी देश की जनता

Published on

नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए संसद भवन का उद्घाटन रविवार को किया। इसको लेकर कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दलों ने सवाल उठाए हैं। विपक्षी दलों के कई नेताओं ने कहा कि अभी नए संसद भवन की जरूरत नहीं थी, जब देश की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। इस बीच आरजेडी की तरफ से विवादित बयान जारी किया गया है। आरजेडी ने नई संसद की तुलना ‘ताबूत’ से की है।

आरजेडी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से नए संसद भवन और ताबूत की फोटो एक साथ ट्वीट की गई और कैप्शन में लिखा गया, ‘ये क्या है। जेडीयू नीरज कुमार ने कहा कि देश का कलंक लिखा जा रहा है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तो इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी देश के इतिहास को बदलने की कोशिश कर रही है। नीतीश ने कहा था कि हमको अच्छा नहीं लग रहा है कि ये नया संसद भवन बना रहे हैं. उन्होंने कहा था कि नया संसद भवन नहीं बनाना चाहिए था। पुरानी संसद को ही विकसित कर देना चाहिए था। अलग से बनाने का कोई मतलब नहीं है।

आरजेडी के ट्वीट पर बीजेपी नेता सुशील मोदी ने पलटवार किया है। सुशील मोदी ने कहा कि आज भले ही सभी दलों के लोगों ने भवन बहिष्कार किया हो, लेकिन कल सदन की कार्यवाही तो वहीं चलने वाली है। क्या राष्ट्रीय जनता दल ने यह तय कर लिया है कि वे नए संसद भवन का स्थायी रूप से बहिष्कार करेंगे? क्या वे लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा देंगे?

सुशील मोदी ने कहा कि ताबूत का चित्र दिखाना इससे ज़्यादा अपमानजनक कुछ नहीं है। सुशील मोदी ने पूछा, ‘ क्या आरजेडी देश की संसद का बहिष्कार करेगी। बीजेपी नेता ने कहा कि आरजेडी पर देशद्रोह का केस होना चाहिए। उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बयान भी गैरजिम्मेदारान है।

देश की जनता आपको इसी ताबूत में गाड़ देगी: गौरव भाटिया
बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने आरजेडी के ट्वीट को लेकर करार हमला बोला। भाटिया ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘आज एक ऐतिहासिक पल है और देश गौरवान्वित है। आप नजरबट्टू है और कुछ नहीं। छाती पीटते रहिए। बीजेपी नेता ने कहा कि 2024 में देश की जनता आपको इसी ताबूत में बंद करके गाड़ देगी और नए लोकतंत्र के मंदिर में आप को आने का मौका भी नहीं देगी। चलिए यह भी तय हुआ संसद देश का ताबूत आपका।

 

Latest articles

भोपाल में नकली नोट सप्लाई करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार, पाकिस्तानी कागज़ पर छपे, UK-सीरीज़ के फ़ोन नंबर का इस्तेमाल किया

भोपाल। भोपाल की कोहेफ़िज़ा पुलिस ने पश्चिम बंगाल के एक युवक को गिरफ्तार किया...

किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का चक्काजाम, ग्वालियर-मुरैना में कई कांग्रेसी गिरफ्तार

भिंड के कांग्रेस नेता और आरक्षक में झड़प, शाजापुर में ट्रैक्टर को लेकर पुलिस-कार्यकर्ताओं...

सेहत के लिए वरदान है कच्ची हल्दी, रोज़ाना सेवन से कैंसर सहित कई बीमारियों का खतरा हो सकता है कम

Turmeric benefits: कच्ची हल्दी स्वास्थ्य के लिए वरदान की तरह माना गया है। कच्ची...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...